विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस का प्रयास An endevour of World Hindi Secretariat, Mauritius  
विश्व हिंदी डेटाबेस World Hindi Database
हिंदी विद्वानों और संस्थाओं का वैश्विक डेटाबेस A global database of Hindi scholars and institutions
    Search
 
हिंदी विद्वान
 
  डॉ. नवलकिशोर भाभड़ा डॉ. नवलकिशोर भाभड़ा
Dr. Naval Kishor Bhabhra



पता:
5/87, पंचशील, अजमेर, राजस्थान, भारत
Email: nkbhabhra@yahoo.com
Phone: +91-9414306775
डॉ. नवलकिशोर भाभड़ा  से संबंधित टैग

डॉ. नवलकिशोर भाभड़ा  से संपर्क कीजिए:

प्रेषक का नाम:

प्रेषक का ईमेल:

विषय:

संदेश:

 
  पद:
प्रशासनिक अनुभव (शैक्षिक):

• आयुक्त, कॉलिज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर
• संयुक्त निदेशक, कॉलिज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर
• प्राचार्य, राजकीय कन्या महाविद्यालय, अजमेर, राजस्थान
• उप प्राचार्य, एम.एल.वी. गवर्नमेंट पी.जी. कॉलिज, भीलवाड़ा, राजस्थान
• उप प्राचार्य, राजकीय कन्या महाविद्यालय, अजमेर, राजस्थान


अध्यापन अनुभव (हिंदी भाषा और साहित्य):
• प्रोफ़ेसर एवं अध्यक्ष, हिंदी विभाग, (पी.जी.) राजकीय महाविद्यालय, अजमेर, राजस्थान
• प्रोफ़ेसर, स्नातकोत्तर, हिंदी विभाग, राजकीय महाविद्यालय, अजमेर, राजस्थान
• भाषा प्रशिक्षक, अमरीकन पीस कोर्

शोध अनुभव:
• प्रसिद्ध हिंदी कवि हरिवंशराय बच्चन पर पी.एच.डी के लिये शोध-ग्रंथ (बच्चन: जीवन और काव्य)
• ‘राजस्थानी क्रियापद’ पर लघुशोध प्रबंध
• मान्यता प्राप्त शोध निर्देशक (म.द.स. विश्वविद्यालय, अजमेर, चारण शोध संस्थान, अजमेर, भगवंत वि.वि., अजमेर, निम्स वि.वि., जयपुर)
पी.एच.डी - अवार्ड: 13, शोधरत: 01

• सदस्य, पिंक सिटी प्रेस क्लब, जयपुर।

संस्थान:
शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार

शिक्षा:
• एम.ए., हिंदी
• एम.ए. अंग्रेज़ी
• एम.ए. संस्कृत,
• डिप्लोमा, रूसी भाषा
• पी.एच.डी. (हिंदी) विषय: ‘बच्चन: जीवन और काव्य’ सभी शैक्षिक उपाधियाँ राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से।


प्रकाशन:
• बच्चन : जीवन और काव्य, 1978 मैकमिलन, नई दिल्ली
• मुंसिफ एसेज, 1990, डोमिनियन लॉ डिपो, जयपुर
• राजस्थान भाषा और संस्कृति, 1990, कुलदीप प्रकाशन, अजमेर
• हिंदी साहित्य का संक्षिप्त इतिहास, 1992, मॉडर्न पब्लिशिंग, हाउस, अजमेर
• नयी कविता की प्रबंध चेतना (संकलन) 1981, गिरनार प्रकाशन, मेहसाना
• फिर उड़ान भर (गीत-ग़ज़ल-संग्रह) 2011, 2016 साहित्यागार, जयपुर
• आधुनिक हिंदी व्याकरण और रचना, 1991 वंदना पब्लिशिंग हाउस, अलवर
• हिंदी महाकाव्यांश संग्रह (संपादित), 1992, कॉलिज बुक हाउस, जयपुर (माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में हिंदी साहित्य की पाठ्य-पुस्तक)
• प्रवाह (संपादित) 2003, बोर्ड ऑफ़ सेकंडरी एजुकेशन, अजमेर (कक्षा 12 में अनिवार्य हिंदी - पाठ्य पुस्तक)
• आधुनिक काव्य सोपान (संपादित) 1991, मॉडर्न पब्लिशर्स, अजमेर (विश्वविद्यालय – पाठ्य-पुस्तक)
• आधुनिक काव्य सरणि (संपादित) 1995 अजमेर बुक कंपनी, जयपुर (विश्वविद्यालय – पाठ्य-पुस्तक)
• कथा सागर (संपादित) 1995 गाडोदिया प्रकाशन, बीकानेर (विश्व विद्यालय - पाठ्यपुस्तक)
• ‘बाल संस्कृतम्’ (संपादित, 4 भाग), वंदना प्रकाशन, अलवर
• शोध -प्रविधि : कोटा ऑपन युनिवर्सिटी, कोटा (एम. फिल् पाठ्य : आलेख)
• गद्य-पद्य संकलन (संपादित) अलका प्रकाशन, अजमेर
• प्रकाशनाधीन - रहीम नीति -विमर्श ; समीक्षालोक, बच्चन : पाती और बाती ; हमारे पुरोधा : हरिभाऊ उपाध्याय ; पीपा देर न कीजिए


उल्लेखनीय गतिविधियाँ/ उपलब्धियाँ/ प्रतिभागिता:
वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए तुलसीदास की प्रासंगिकता’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में पत्र वाचन (फ़्लोरिडा इंटरनेशनल युनिवर्सिटी, यू.एस.ए. नवम्बर, 1999)
• समकालीन सार्वभौम संदर्भ में वैश्विक शांति और समरसता का वैदिक संदेश’ पत्र-वाचन (यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेरीलैंड एम.डी. वाशिंगटन, यू एस ए, जुलाई 2004)
• ‘भावी पीढ़ी के वैश्विक कल्याण के लिए प्रकृति और पर्यावरण के साथ सार्वभौमिक सद्भावना की वैदिक विरासत’ पर पत्र-वाचन (अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, वेव्स, फ़्लोरिडा सेंट्रल युनिवर्सिटी, ओरलेंडो, यू.एस.ए. 2008)
• वैदिक ज्ञान - परंपरा में कर्मयोग की अवधारणा, विषय पर पत्र-वाचन, वेव्स का 14वाँ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन, नई दिल्ली, 2021 - 22
• ‘वैदिक ज्ञान - परंपरा के वैश्विक शांति और समरसता के संदेश का वर्तमान विश्व के लिए उपयोग’ विषय पर वेव्स के 15वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पत्र वाचन, नई दिल्ली, 2022)
• ‘वैदिक ज्ञान - परंपरा में राष्ट्रीय भावना’ विषय पर पत्र वाचन (ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया, राष्ट्रीय सम्मेलन एवं अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी, वाराणसी, सितंबर, 2023)
• इसके अतिरिक्त यू जी सी, साहित्य अकादमी, केंद्रीय हिंदी संस्थान, राजस्थान साहित्य अकादमी, ए जी आई, वेव्स तथा अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा आयोजित अनेक राष्ट्रीय संगोष्ठियों / सम्मेलनों में सक्रिय, सार्थक सहभागिता।
• अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय सम्मेलनों/संगोष्ठियों में सत्र - अध्यक्ष का दायित्व-निर्वाह
• राजभाषा, एल.आई.सी., रेल्वे, खान विभाग, राष्ट्रीय बीज एवं मसाला केन्द्र, बैंकिंग एवं बीमा संस्थानों, विश्वविद्यालय एवं विद्यालयों आदि अनेक राजकीय एवं निजी उपक्रमों में मुख्य अतिथि, अध्यक्ष के रूप में उद्बोधन, काव्य - पाठ।
• अनेक अकादमिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोहों / सम्मेलनों का संयोजन, संचालन।


मान्यता/ पुरस्कार/ सम्मान:
• जी - आइकॉन अवॉर्ड 2019, ज़ी टी वी द्वारा
• राष्ट्रीय हिंदी सेवी सहस्त्राब्दी सम्मान (सहस्त्राब्दी विश्व हिंदी सम्मेलन, नई दिल्ली, 2000)
• शिक्षा - शिरोमणि अवॉर्ड, 2001 (शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए, अजयमेरू संस्कृति समारोह, अजमेर)
• पूर्व सीनेट - सदस्य, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर
• ‘अमृत सम्मान’ 2023 (राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर)
• प्रतिष्ठित व्यक्तित्व / साहित्यकार कोश (एनथोलॉजी) में मान्यता:
i. एशिया पैसिफ़िक हू इज़ हू
ii. साहित्य अकादमी, दिल्ली हू इज़ हू
iii. राजस्थानी लेखक परिचय कोश


उल्लेखनीय सूचनाएँ:
हिंदी के लब्धप्रतिष्ठ कवि, समीक्षक के रूप में अनवरत रचनात्मक योगदान। तुलनात्मक साहित्य में विशेषज्ञता। बहुभाषाविद्।
• अनेक राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में साहित्यिक आलेखों, कविताओं, कहानियों का निरंतर प्रकाशन।
• 1971 से अद्यतन आकाशवाणी, दूरदर्शन पर निरंतन कविता, वार्ता, परिचर्चा-प्रसारण।
• चालीस वर्षो तक हिंदी भाषा और साहित्य (उच्च शिक्षा) का अध्यापन, शोध एवं शोध-निर्देशन।
• लब्धप्रतिष्ठ एवं लोकप्रिय गीतकार, गज़लकार - काव्यगोष्ठियों में काव्य-पाठ।
• ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया, ‘वेव्स’ (आजीवन सदस्य), नागरी लिपि परिषद्, अखिल भारतीय साहित्य परिषद्, भारतीय हिंदी परिषद्, हिंदी साहित्य सम्मेलन के सदस्य के रूप में हिंदी भाषा और साहित्य की सेवा में सार्थक योगदान।
• अमरीकन पीस कोर् में अमरीकी स्वयंसेवकों को हिंदी-शिक्षण (1970 - 1971)
• अंतर्राष्ट्रीय हिंदी समिति, यू एस ए के द्विवार्षिक सम्मेलन (इंडियाना, 2023) की स्मारिका में आलेख - प्रकाशन। अंतर्राष्ट्रीय हिंदी-पत्रिका ‘विश्वा’ में रचनात्मक लेखन। विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस की रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता।
• म.द.स. विश्वविद्यालय, मा.शिक्षा बोर्ड, अजमेर में पाठ्यक्रम-समिति - समन्वयक
• चार वर्षो (2019 से 2022) तक लब्धप्रतिष्ठ समाचार-पत्र ‘दैनिक नवज्योति में ‘रहीम : नीति विमर्श’ आलेख माला का साप्ताहिक प्रकाशन।
• अनेक वर्षो तक राजकीय महाविद्यालय, अजमेर की वार्षिक पत्रिका एवं बुलेटिन ‘कॉलिज टाइम्स’ का संपादन।
• प्रमुख समाचार-पत्र दैनिक नवज्योति के ‘विश्लेषक’ का कार्य-संपादन। (1992-1999)


विशेषज्ञता/ प्रवीणता/ रुचि के क्षेत्र:
संपादन, लेखन, कविता, अध्यापन, शोध निर्देशन

वेब आधारित कड़ियाँ (Links):
उपलब्ध नहीं

सूचना-स्रोत:
उपलब्ध नहीं

वेबसाइट/ ब्लॉग:
उपलब्ध नहीं

 
 
                 
  विश्व हिंदी सचिवालय
(मॉरीशस सरकार और भारत सरकार की द्विपक्षीय संस्था)
इंडिपेंडेंस स्ट्रीट, फेनिक्स, 73423, मॉरीशस।
ईमेलः
     db@vishwahindi.com
वेबसाइटः http://vishwahindidb.com
        World Hindi Secretariat

(A bilateral organisation of Govt of Mauritius and Govt of India)
Independance Street, Phoenix, 73423, Mauritius
Email:    db@vishwahindi.com
website: http://vishwahindidb.com