विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस का प्रयास An endevour of World Hindi Secretariat, Mauritius  
विश्व हिंदी डेटाबेस World Hindi Database
हिंदी विद्वानों और संस्थाओं का वैश्विक डेटाबेस A global database of Hindi scholars and institutions
    Search
 
हिंदी विद्वान
 
  डॉ. श्रीमती विनोदबाला अरुण डॉ. श्रीमती विनोदबाला अरुण
Dr. Mrs. Vinod Bala Arun



पता:
Labourdonnais Street, Curepipe, Mauritius
Email: उपलब्ध नहीं
Phone: 00 230 6756267
डॉ. श्रीमती विनोदबाला अरुण  से संबंधित टैग

डॉ. श्रीमती विनोदबाला अरुण  से संपर्क कीजिए:

प्रेषक का नाम:

प्रेषक का ईमेल:

विषय:

संदेश:

 
  पद:

1. सेवा-निवृत्ति के बाद संप्रति ‘रामायण सेंटर’ की उपाध्यक्षा का दायित्व मानद रूप में संभाल रही हैं।
2. आप 17 जनवरी 2007 से 16 जनवरी 2010 तक विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस में महासचिव के रूप में कार्यरत थीं। (आप भारत और मॉरीशस के संयुक्त सहयोग से स्थापित ‘विश्व हिंदी सचिवालय’ की प्रथम महासचिव रहीं।)
3. आप महात्मा गांधी संस्थान में 'संस्कृत, भारतीय दर्शन और हिंदू धर्मशास्त्र' विभाग में व्याख्याता के रूप में कार्यरत थीं।


संस्थान:

1. विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस
2. महात्मा गांधी संस्थान, मॉरीशस


शिक्षा:

1. 'रामायण के नैतिक मूल्यों का मॉरीशस पर प्रभाव' विषय पर पीएचडी।
2. आपने पी.जी.सी.ई. (बी.एड. के समकक्ष) उपाधि भी प्राप्त की है।
3. आप मनोविज्ञान, हिंदी और संस्कृत में एम.ए. हैं।


प्रकाशन:
अनेकानेक पत्र-पत्रिकाओं में आपके लेख प्रकाशित। पुस्तक :
1. 'संस्कार रामायण', 2014, प्रकाशक : विद्या विहार, नई दिल्ली, भारत
2. 'हिंदी कथा-यात्रा', संस्करण : 1997, प्रकाशक : विद्या विहार, नई दिल्ली, भारत


उल्लेखनीय गतिविधियाँ/ उपलब्धियाँ/ प्रतिभागिता:
आपने अनेकानेक सम्मेलनों/कार्यशालाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया है।

मान्यता/ पुरस्कार/ सम्मान:
आप अनेक अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से विभूषित हैं, जिनमें :
1. ‘मानस संगम साहित्य सम्मान’,
2. विश्व हिंदू परिषद, मॉरीशस द्वारा ‘धर्म भूषण’,
3. अखिल विश्व हिंदी समिति, न्यू यॉर्क द्वारा ‘साहित्य शिरोमणि’ और
4. उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का ‘प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान’ प्रमुख हैं।


उल्लेखनीय सूचनाएँ:

1. आपने मॉरीशस के हिंदी कथा साहित्य का गहरा अध्ययन किया है। बीस वर्षों से ज़्यादा अध्यापन क्षेत्र में रहने के कारण आपने मॉरीशस के साहित्यिक लेखन को और साहित्यिक जगत की गतिविधियों को बहुत करीब से जाना-समझा है।
2. साहित्यिक लेखन के अलावा आप रेडियो और टी.वी. पर भी कार्यक्रम प्रस्तुत करती हैं। रेडियो पर नवनीत, चयनिका, प्रार्थना, जीवन ज्योति और आराधना कार्यक्रमों में क्रमशः भक्त कवियों के पदों की व्याख्या, हिंदी साहित्य की विवेचना, उपनिषदों की व्याख्या द्वारा भारतीय दर्शन का तत्व चिंतन व संस्कृत की सूक्तियों का आधुनिक संदर्भों में मूल्यांकन और भक्ति गीतों का भाव निरूपण करती हैं।
3. आपका 'नमामि रामम्' ऑडियो कैसेट बहुत लोकप्रिय रहा।
4. आपकी सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियाँ बहुआयामी हैं। आप सामाजिक, सांस्कृतिक और दार्शनिक विषयों पर प्रवचन करती हैं।


विशेषज्ञता/ प्रवीणता/ रुचि के क्षेत्र:
मॉरीशस, अफ़्रीका, शिक्षण/शिक्षण शास्त्र, प्रचार, प्रशासन, मीडिया Mauritius, Africa, Education/Pedagogy, Propagation Activities, Administration, Media

वेब आधारित कड़ियाँ (Links):

http://www.prabhatbooks.com/sanskar-ramayan.htm


सूचना-स्रोत:

1. विश्व हिंदी सचिवालय
2. पुस्तक : 'हिंदी कथा-यात्रा', संस्करण : 1997, प्रकाशक : विद्या विहार, नई दिल्ली, भारत


वेबसाइट/ ब्लॉग:
उपलब्ध नहीं

 
 
                 
  विश्व हिंदी सचिवालय
(मॉरीशस सरकार और भारत सरकार की द्विपक्षीय संस्था)
इंडिपेंडेंस स्ट्रीट, फेनिक्स, 73423, मॉरीशस।
ईमेलः
     db@vishwahindi.com
वेबसाइटः http://vishwahindidb.com
        World Hindi Secretariat

(A bilateral organisation of Govt of Mauritius and Govt of India)
Independance Street, Phoenix, 73423, Mauritius
Email:    db@vishwahindi.com
website: http://vishwahindidb.com