विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस का प्रयास An endevour of World Hindi Secretariat, Mauritius  
विश्व हिंदी डेटाबेस World Hindi Database
हिंदी विद्वानों और संस्थाओं का वैश्विक डेटाबेस A global database of Hindi scholars and institutions
    Search
 
हिंदी संस्था
 
  हिंदी प्रचारिणी सभा  मॉरीशस
हिंदी प्रचारिणी सभा मॉरीशस
Hindi Pracharini Sabha Mauritius

पता:
Hindi Bhawan Road, Long Mountain, Mauritius
Email: hindipracharinisabha@hotmail.com
Phone: (230) 245 2112
हिंदी प्रचारिणी सभा मॉरीशस से संपर्क कीजिए:
 

प्रेषक का नाम:

प्रेषक का ईमेल:

विषय:

संदेश:

 
 
पृष्ठभूमि:
12 जून 1926 में सभा “तिलक विद्यालय” के नाम से स्थापित हुई थी। 26 दिसंबर 1935 में सभा एक राष्ट्रीय नाम - हिंदी प्रचारिणी सभा से पंजीकृत हुई। तब से सभा हिंदी भाषा एवं साहित्य का प्रचार करती है। अब संसद में पारित वर्ष 2004 के एक्ट, अनुच्छेद 36 के ज़रिए हिंदी प्रचारिणी सभा का संचालन होता है। सभा एक सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था है। इसका आदर्श वाक्य है “भाषा गयी तो संस्कृति गयी”।

उद्देश्य:

1. हिंदी भाषा एवं साहित्य का प्रचार-प्रसार करना।
2. सभा द्वारा स्थापित तथा अन्य विद्यालयों में छात्रों के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास के लिए शिक्षण की व्यवस्था करना।
3. प्रोत्सहन हेतु छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरण करना।
4. पुस्तकालयों की स्थापना करना।
5. सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, दार्शनिक साहित्यिक तथा नैतिक विषयों पर गोष्ठी का आयोजन करना।
6. प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए पाठ्य-पुस्तकों का प्रकाशन करना।
7. स्थानीय परीक्षाओं के लिए पाठ्य-क्रम तथा प्रश्नपत्र तैयार करना।
8. अध्यापकों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करना।
9. प्राथमिक परीक्षाओं का आयोजन करना।
10. माध्यमिक परीक्षाओं का संचालन करना। 1
1. हिंदी पुस्तकों तथा पत्रिकाओं का प्रकाशन करना। 1
2. प्रतियोगिताओं का आयोजन करना। 1
3. हिंदी सेवा के लिए हिंदी प्रेमियों को सम्मानित करना। 1
4. राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन करना। 1
5. कवि सम्मलेन तथा अन्य साहित्यिक गोष्ठियों का आयोजन करना।


उल्लेखनीय गतिविधियाँ/ उपलब्धियाँ/ प्रतिभागिता:
वार्षिक आयोजन:
1. कविता-वाचन प्रतियोगिता - मई-जून महीने में
2. स्थापना दिवस - जून महीने में
3. हिंदी दिवस - जुलाई-अगस्त महीने में
4. समावर्तन समारोह – दिसंबर महीने में
5. शिक्षण पर कार्यशाला – वार्षिक
6. कवि सम्मलेन/गोष्ठी – सामयिक ऐतिहासिक आयोजन:
1. हीरक महोत्सव तथा अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मलेन (1995)
2. प्रो. रामप्रकाश सरकारी पाठशाला का नामकरण (1995)
3. शिक्षक लघु प्रशिक्षण सत्र (1993)
4. मुंशी प्रेमचंद सप्ताह (1980)
5. हिंदी सप्ताह (1963)
6. हिंदी दिवस (1963)
7. सभा की रजत जयंती (1960)
8. ‘बिरहा’ गायन प्रतियोगिता (1959)
9. प्रथम हिंदी परीक्षा (1946)
10. मोरिशस में प्रथम हिंदी साहित्य सम्मलेन (1941) 1
1. स्वर्ण जयंती (1935)


प्रमुख पदाधिकारी:
बुधु श्री यंतुदेव (Budhu Mr. Yantoodev) प्रधान (President)

प्रकाशनः
विवरण उपलब्ध नहीं

मान्यता/ पुरस्कार/ सम्मान:
विवरण उपलब्ध नहीं

उल्लेखनीय सूचनाएँ:

1. सभा में एक विद्यालय है जहाँ हर शनिवार को हिंदी भाषा का पठन-पाठन होता है। यहाँ आसपास तथा दूर गाँव से भी छात्र विद्या ग्रहण करने आते हैं जिनमें प्राथमिक तथा माध्यमिक के बच्चे होते हैं।
2. सभा हिंदी साहित्य सम्मेलन, अलाहबाद से संबद्ध है तथा देश के लग-भग 175 बैठकाओं का निरिक्षण तथा परीक्षण करती है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेशिका तथा परिचय से साहित्य रत्न तक की परीक्षाओं में आनेवाले दस प्रथम छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाता है।


वेब आधारित कड़ियाँ (Links):
विवरण उपलब्ध नहीं

सूचना-स्रोत:
http://www.hindipracharinisabha.com

वेबसाइट/ ब्लॉग:
http://www.hindipracharinisabha.com

 
 
                 
  विश्व हिंदी सचिवालय
(मॉरीशस सरकार और भारत सरकार की द्विपक्षीय संस्था)
इंडिपेंडेंस स्ट्रीट, फेनिक्स, 73423, मॉरीशस।
ईमेलः
     db@vishwahindi.com
वेबसाइटः http://vishwahindidb.com
        World Hindi Secretariat

(A bilateral organisation of Govt of Mauritius and Govt of India)
Independance Street, Phoenix, 73423, Mauritius
Email:    db@vishwahindi.com
website: http://vishwahindidb.com