विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस का प्रयास An endevour of World Hindi Secretariat, Mauritius  
विश्व हिंदी डेटाबेस World Hindi Database
हिंदी विद्वानों और संस्थाओं का वैश्विक डेटाबेस A global database of Hindi scholars and institutions
    Search
 
हिंदी संस्था
 
  नेपाल हिंदी साहित्य परिषद
नेपाल हिंदी साहित्य परिषद
Nepal Hindi Sahitya Parishad

पता:
केंद्रीय कार्यालय पी. ओ. बॉक्स नं. 26 बीरगंज (नेपाल)
Email: nepal.hindi@gmail.com
Phone: उपलब्ध नहीं
नेपाल हिंदी साहित्य परिषद से संपर्क कीजिए:
 

प्रेषक का नाम:

प्रेषक का ईमेल:

विषय:

संदेश:

 
 
पृष्ठभूमि:
नेपाल के अधिकांश क्षेत्र में हिंदी स्थानीय भाषा की तरह बोली जाती है और बहुसंख्य लोग हिंदी बोल या समझ सकते हैं। इसके बावजूद हिंदी का विकास यहाँ मात्र एक बोलचाल की भाषा के रूप में ही हो रहा है। ज्ञान-विज्ञान, साहित्य, संस्कृति और कला की समृद्ध भाषा के रूप में जो सम्मान उसे मिलना चाहिए था वह नहीं मिल पाया है। इन परिस्थितियों को देखते हुए हिंदी, भोजपुरी तथा संस्कृत के मनीषी एवं लेखक पं. दीप नारायण मिश्र जी ने वि.सं. 2050 में नेपाल हिंदी साहित्य परिषद का गठन किया तथा यह संस्था सतत रूप से हिंदी के विकास के लिए काम कर रही है। इस संस्था का औपचारिक पंजीकरण वि.सं. 2058 साल वैशाख 2 गते के दिन सम्पन्न हुआ।

उद्देश्य:
वर्तमान परिवेश में संस्था का एक प्रमुख उद्देश्य कंप्यूटर पर देवनागरी लिपि के प्रयोग को प्रोत्साहित करना तथा नेपाली एवं हिंदी भाषा के साहित्य का परस्पर अनुवाद करवाकर प्रकाशित करना।

उल्लेखनीय गतिविधियाँ/ उपलब्धियाँ/ प्रतिभागिता:

1. तुलसी जयंती व बुद्ध जयंती के अवसर पर प्रवचन एवं कवि गोष्ठी का आयोजन।
2. सूरदास एवं मीरा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन।
3. होली के अवसर पर बसंतोत्सव का आयोजन।
4. नेपाल एवं सीमावर्ती क्षेत्र के हिंदी साहित्यकारों को सम्मानित करने का आयोजन।


प्रमुख पदाधिकारी:
विवरण उपलब्ध नहीं

प्रकाशनः
विवरण उपलब्ध नहीं

मान्यता/ पुरस्कार/ सम्मान:
विवरण उपलब्ध नहीं

उल्लेखनीय सूचनाएँ:
नेपाल की अधिकांश भाषाएँ देवनागरी लिपि का ही प्रयोग करती है। इस नाते सभी भाषाओं के बीच सुमधुर सम्बन्ध-सेतु बनाने की आवश्यकता है। सभी भाषाएँ परस्पर सहयोग से ही विकसित हो सकती हैं। हिंदी अपनी भाषिक विशेषताओं, सरलता, सहजता, शाब्दिक उदारता और साहित्यिक समृद्धि के कारण सारे विश्व में निरंतर लोकप्रिय हो रही है। हिंदी की इस व्यापकता और विशालता के पीछे विश्वभर में फैले हिंदी भाषियों का महत्वपूर्ण योगदान है। विश्व का शायद ही कोई देश हो, जहाँ कोई हिंदी भाषी या हिंदी प्रेमी न हो। हिंदी सही मायने मे विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है। लेकिन यह यात्रा चुनौतियों से भरी है। मौजूदा चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान ढूंढने तथा समय सापेक्ष गतिशीलता एवं विकास के लिए नेपालहिंदी साहित्य परिषद कृतसंकल्प है।

वेब आधारित कड़ियाँ (Links):

https://www.blogger.com/profile/03327490367825555866
http://hindihomepage.org/post-in-detail-P91


सूचना-स्रोत:
http://hi.wikipedia.org/wiki/

वेबसाइट/ ब्लॉग:
http://nepalhindi.blogspot.com/

 
 
                 
  विश्व हिंदी सचिवालय
(मॉरीशस सरकार और भारत सरकार की द्विपक्षीय संस्था)
इंडिपेंडेंस स्ट्रीट, फेनिक्स, 73423, मॉरीशस।
ईमेलः
     db@vishwahindi.com
वेबसाइटः http://vishwahindidb.com
        World Hindi Secretariat

(A bilateral organisation of Govt of Mauritius and Govt of India)
Independance Street, Phoenix, 73423, Mauritius
Email:    db@vishwahindi.com
website: http://vishwahindidb.com