| नाम (हिंदी / English) | मनोहर पुरी / Manohar Puri |
|---|---|
| वर्तमान पद / दायित्व | संपादक |
| संस्थान / प्रतिष्ठान | दैनिक नव प्रभात, आगरा |
| पता (Address) | 82, साक्षरा अपार्टमेंटस, ए-3, पश्चिम विहार, नई दिल्ली 110063 |
| ईमेल (Email) | manohar_82@yahoo.com |
| दूरभाष (Phone) | उपलब्ध नहीं |
गोपियो (ग्लोबल आरगेनाएज़ेशन ऑफ पीपुल्स ऑफ इंडियन ओरिजन) के तत्वाधान में फरवरी 2000 में आयोजित अप्रवासी भारतीयों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में, अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद के कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में, सक्रिय भागीदारी। इससे पूर्व नवम्बर, 1998 में भारतीय मूल के साँसदों के सम्मेलन में भी समन्वयक की महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह। अप्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी 2003 के अवसर पर पुन: भारतीय मूल के साँसदों के दूसरे सम्मेलन का संस्था के संयुक्त सचिव के रूप में संयोजन। नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा आयोजित पाठक मंच अभिमुखीकरण कार्यक्रम में राजस्थान, छत्तीस गढ़ तथा दिल्ली में स्त्रोत व्यक्ति के रूप में भागीदारी। विश्व मैत्री सम्मेलन, डेनमार्क (1984) में आमंत्रित, 1991 में अमरीका में आयोजित वर्ल्ड विजन 2000 में एक प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व एवं प्रेस कवरेज का दायित्व। 1984 में मारीशस में भारतीयों के आगमन के सन्दर्भ में आयोजित 150वीं वर्षगाँठ के समारोहों में भारत के 144 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का समन्वयक। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री राम दुलारी सिन्हा ने किया। तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह मुख्य अतिथि थे।
चीन सरकार के आमंत्रण पर 1991 में भारत के दो सदस्यीय पत्रकारों के दल का सदस्य। दो बार भूटान नरेश के आमंत्रण पर भारतीय प्रतिनिधि मंडल का सदस्य। फ्रैंकफुर्त, जर्मनी में आयोजित पुस्तक मेले में भागीदारी। वर्ल्ड ट्रैवल सेमीनार, लन्दन, में लेखक के रूप में भागीदारी इन्डोनेशिया और मलेशिया में भारतीय संस्कृति के अध्ययन के लिए गए दल में सदस्य के रूप में सम्मिलित। ‘ला मारीशस’ समाचार पत्र को प्रारम्भ करने के लिए परामर्शदाता के रूप में आमंत्रित। जर्मनी से प्रकाशित ‘द कंटेक्ट’ का मुख्य सलाहकार। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की केन्द्रीय प्रेस प्रत्यानन समिति का सदस्य। मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार की वर्तमान लिटरेसी मैटिरियल प्रमोशन कमेटी का सदस्य। प्रौढ़ शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित लेखकों की अनेक वर्कशॉप में भागीदारी। जामिया मिलिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में भागीदारी। भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में लन्दन में आयोजित छठे विश्व हिन्दी सम्मेलन (सितम्बर 1999) में प्रेस के सम्मुख चुनौतियाँ विषय पर आलेख। सूरीनाम में आयोजित सातवें विश्व हिन्दी सम्मेलन(जून 2003) में भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में भागीदारी। हिन्दी पत्रकारिता: नयी शताब्दी की चुनौतियाँ के सत्र में हस्तक्षेप एवं “इन्टरनेट और पत्रकारिता” आलेख की प्रस्तुति।
(साभार)