प्रकाशन एवं शोध कार्य (Publications)
दर्द का सफ़र (ग़ज़ल-संग्रह), तुम कहते हो तो (कविता-संग्रह), चुपके-चुपके (लघु कविताएँ), तूफ़ानों में जलते दीपक (बालगीत), बखत री बातां (राजस्थानी ग़जल-संग्रह), बोली रा बाण (राजस्थानी ग़जल-संग्रह), मुखर मून (राजस्थानी काव्य-संग्रह), तुम्हीं कुछ कहो ना! (हिंदी-गजलें), मैं अच्छा इंसान बनूँगा (बालगीत), नीली आँखें (कहानी-संग्रह), ये तो केवल प्यार है (हिंदी गीत), सूली ऊपर सेज (राजस्थानी दोहे), पैली-पैली प्रीत (राजस्थानी गीत); आकाशवाणी केंद्र जोधपुर, उदयपुर, जयपुर, दिल्ली तथा विविध भारती से प्रसारण; दूरदर्शन केंद्र जयपुर, डीडी 1, नेशनल चैनल सब टी-वी०, ईटीसी, सीएमएम, भास्कर टी०वी० एवं लाइव इंडिया चैनल से काव्यपाठ प्रसारित।
सम्मान व पुरस्कार (Awards & Honours)
टेपा सम्मान उज्जैन: हिंदी अकादमी, दिल्ली से सम्मानित; राजस्थानी सेवा-सम्मान बीकानेर; राजस्थानी महिला साहित्यकार सम्मान (चुरू); हिंदी साहित्य संगम पुरस्कार (बोकारो) सहित अनेक संस्थाओं से सम्मानित। अन्य-'आओ प्यार करें' व 'गुंडागर्दी' फ़िल्मों में गीत; भारत-नेपाल मैत्री संघ की ओर से नेपाल में सम्मानित; दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिले पर काव्यपाठ; लोकगीत गायन के लगभग 15 ऑडियो कैसेट।