बालेन्दु शर्मा दाधीच
India

बालेन्दु शर्मा दाधीच

Balendu Sharma Dadhich

• मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), एल्गो टेक्नॉलॉजीज, दुबई
• फ़ाउंडर, रिस्किलनेशन
• युनिवर्सल एक्सेप्टेंस एंबेसडर- इंटरनेशनल कॉरपोरेशन फॉर एसाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN)
एल्गो टेक्नॉलॉजीज, दुबई सिलिकॉन ओएसिस, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात https://ailgo.co
रिस्किलनेशन, भारत https://reskillnation.com तथा
इंटरनेशनल कॉरपोरेशन फॉर एसाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN)

व्यक्तिगत एवं संपर्क विवरण

नाम (हिंदी / English) बालेन्दु शर्मा दाधीच / Balendu Sharma Dadhich
वर्तमान पद / दायित्व • मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), एल्गो टेक्नॉलॉजीज, दुबई
• फ़ाउंडर, रिस्किलनेशन
• युनिवर्सल एक्सेप्टेंस एंबेसडर- इंटरनेशनल कॉरपोरेशन फॉर एसाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN)
संस्थान / प्रतिष्ठान एल्गो टेक्नॉलॉजीज, दुबई सिलिकॉन ओएसिस, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात https://ailgo.co
रिस्किलनेशन, भारत https://reskillnation.com तथा
इंटरनेशनल कॉरपोरेशन फॉर एसाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN)
पता (Address) (स्थायी पता): 504, पार्क रॉयल, जीएच-80, सेक्टर-56, गुड़गाँव- 122 011 (वर्तमान पता): दुबई सिलिकॉन ओएसिस, दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)
ईमेल (Email) balendu@gmail.com
दूरभाष (Phone) उपलब्ध नहीं
वेबसाइट / ब्लॉग https://www.balendu.com

पूर्व में (Past Roles & Experience)

  • मार्केटिंग लीडर, सेंटर ऑफ़ एक्सिलेंस, माइक्रोसॉफ़्ट एशिया
  • भारत-प्रमुख, ग्लोबल कमर्शियल एक्सेसिबिलिटी प्रोग्राम (जीकैप), माइक्रोसॉफ़्ट
  • निदेशक- भारतीय भाषाएँ और सुगम्यता, माइक्रोसॉफ़्ट भारत
  • सदस्य- संचालन मंडल, केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा
  • माइक्रोसॉफ़्ट एशिया में डेवलपर मार्केटिंग के प्रमुख
  • स्थानीयकरण (लोकलाइजेशन) प्रमुख, माइक्रोसॉफ़्ट भारत
  • हिंदी सहित भारतीय भाषाओं के मुद्दों पर माइक्रोसॉफ़्ट के प्रवक्ता।
  • समूह संपादक- प्रभासाक्षी समाचार पोर्टल
  • मुख्य महाप्रबंधक- आईटी, मोरारका उद्योग समूह, मुंबई
  • प्रबंधक, ई-परियोजनाएँ (सुपर इन्फ़ोसॉफ़्ट)
  • समाचार संपादक, मार्केट मंत्र कार्यक्रम (एफएम गोल्ड, आकाशवाणी)
  • वरिष्ठ संवाददाता (होम टीवी चैनल- हिंदुस्तान टाइम्स समूह)
  • वरिष्ठ संवाददाता (सहारा टीवी चैनल)
  • मुख्य उपसंपादक, जनसत्ता (इंडियन एक्सप्रेस समूह)
  • उप संपादक, राजस्थान पत्रिका

सदस्यता एवं समितियाँ (Memberships & Committees)

  • मल्टीलिंग्वल (बहुभाषी) इंटरनेट पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की समिति के सदस्य
  • विश्व हिंदी सम्मेलन, फिजी (फरवरी 2023) के आयोजन हेतु केंद्रीय विदेश मंत्री श्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में गठित सलाहकार समिति के सदस्य।
  • अध्ययन मंडल (बोर्ड ऑफ़ स्टडीज)- हिंदी पत्रकारिता, भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली
  • अध्ययन मंडल- माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल (सोशल मीडिया पाठ्यक्रम)
  • अध्ययन मंडल- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, महेंद्रगढ़, एमए (हिंदी) पाठ्यक्रम
  • देवनागरी लिपि तथा हिंदी वर्तनी मानकीकरण समिति, केंद्रीय हिंदी निदेशालय, नई दिल्ली (2024)
  • संपादक- आईटी खंड, हिंदी विश्वकोश परियोजना, केंद्रीय हिंदी संस्थान, नई दिल्ली
  • परामर्श मंडल सदस्य, संवाद पथ पत्रिका, केंद्रीय हिंदी संस्थान, नई दिल्ली
  • राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (NIOS) की डायसपोरा समिति की सदस्यता
  • सदस्य- अध्ययन मंडल, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान पर्यावरण पाठ्यक्रम
  • इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड पर भारतीय मानक संस्थान (BIS) की समिति की सदस्यता
  • भारतीय भाषाओं में स्टार्टअप्स के संबंध में केंद्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिकी विभाग की समिति की सदस्यता
  • मोबाइल फोन पर भारतीय भाषाओं के कीबोर्ड को स्थापित करने से संबंधित समिति की सदस्यता
  • भारतीय भाषाओं में ईमेल पतों के विकास संबंधी केंद्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी तथा इलेक्ट्रॉनिकी विभाग की समिति की सदस्यता
  • राज्यों में भाषायी सॉफ्टवेयर विकास को प्रोत्साहन देने संबंधी फिक्की (FICCI) की समिति की सदस्यता।
  • भारतीय भाषाओं में तकनीकी मानकों के विकास से संबंधित फिक्की (FICCI) की समिति की सदस्यता।
  • खालसा महाविद्यालय (दिल्ली विश्वविद्यालय) के वेब पत्रकारिता तथा खेल पत्रकारिता विषयक कार्यक्रम के सलाहकार मंडल की सदस्यता।

शिक्षा एवं अकादमिक योग्यता (Education)

  • डॉक्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (यूरोपियन इंस्टीट्यूट फॉर एप्लाइड साइंस एंड मैनेजमेंट, प्राग - जारी)
  • मास्टर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (एमबीए) (मनिपाल)
  • मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (एमसीए) (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय)
  • मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय)
  • कंप्यूटर एप्लीकेशंस में स्नातकोत्तर डिप्लोमा- 1 (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय)
  • कंप्यूटर एप्लीकेशंस में स्नातकोत्तर डिप्लोमा- 2 (कंप्यूटर मेन्टेनेन्स कॉरपोरेशन- सीएमसी)
  • हिंदी साहित्य में परास्नातक (एमए- हिंदी) (कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय)
  • पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा- 1 (भारतीय जनसंचार संस्थान, नौकरी के कारण बीच में छोड़ा)
  • पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा -2 (कोटा विश्वविद्यालय, पूर्ण)
  • विज्ञान में अधिस्नातक (बीएससी) (राजस्थान विश्वविद्यालय)
  • मॉडर्न मार्केटिंग में डिप्लोमा- केलॉग विश्वविद्यालय (अमेरिका)
  • माइक्रोसॉफ़्ट सर्टिफ़ाइड सिस्टम इंजीनियर (एमसीएसई)
  • माइक्रोसॉफ़्ट सर्टिफ़ाइड प्रोफ़ेशनल (एमसीपी)

प्रकाशन एवं शोध कार्य (Publications)

अब तक 10 पुस्तकें प्रकाशित:

  • आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस : यंत्रबुद्धि (एक्सप्लोर बुक्स))
  • कथा अनकही (एआई-पूर्व ऑटोमेशन की कहानी)
  • तकनीकी सुलझनें (ईप्रकाशक)
  • तकनीक तेरे कितने आयाम (प्रभात प्रकाशन)
  • दिव्यांगों के लिए तकनीक (राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत)
  • एक क्लाउड वैश्विक बेहतरी के लिए (अंग्रेज़ी से अनुवाद, माइक्रोसॉफ़्ट)
  • YouTube Success (अंग्रेज़ी, अमेज़ॉन)
  • मॉरीशसः छोटा भारत (यात्रा वृत्तांत)
  • परी की बाँसुरी (बाल साहित्य)
  • अनोखा तावीज़ (बाल साहित्य)

उल्लेखनीय गतिविधियाँ / सहभागिता (Activities)

  • पिछले 25 वषों में र्हिंदी तकनीक पर भारत में 700 से अधिक कार्यशालाओं का संचालन करके 1,50,000 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया।
  • आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस पर 200 से अधिक कार्यशालाएँ- कुछ में केंद्रीय मंत्रियों तथा राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति
  • विदेशों में कार्यशालाएँ- अमेरिका, इंग्लैंड, रूस, चीन, जापान, मॉरीशस, दक्षिण अफ़्रीका, सिंगापुर, थाइलैंड, फ़ीजी, नेपाल आदि देशों में, जिनमें लगभग 5000 विदेशी, प्रवासी भारतीय तथा भारतवंशी लाभान्वित
  • महत्वपूर्ण सरकारी मंत्रालयों, विभागों, निगमों तथा राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर कार्यशालाओं तथा संगोष्ठियों का संचालन / प्रतिभागिता। प्रमुख संस्थान- गृह मंत्रालय, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी जोधपुर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO), रक्षा अनुसंधान तथा विकास संस्थान (DRDO), भाभा परमाणु अनुसंधान संस्थान (BARC), पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय (अमेरिका), व्हार्टन महाविद्यालय (अमेरिका), मॉस्को विश्वविद्यालय, इन्फोसिस, विप्रो, माइक्रोसॉफ़्ट, चुनाव आयोग, नीति आयोग, भारतीय रिज़र्व बैंक, नौसेना मुख्यालय, इंडियन ऑयल रिफाइनरी मुख्यालय, ओएनजीसी तथा अन्य।
  • हिंदी माध्यम से ऑनलाइन मंच पर तकनीकी प्रशिक्षण देने की मुहिम 'ओपनकक्षा' का संचालन।
  • कोविड महामारी के दिनों में हिंदी भाषियों के बीच विज्ञान और तकनीकी मानस का प्रसार करने के लिए ‘हम हिंदी मीडियम’ नामक रचनात्मक अभियान का संचालन। इसके तहत लोगों को कौशल प्रदान करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन। लगभग ढाई हजार सदस्य।
  • हिंदी में लगभग विज्ञान और तकनीक संबंधी विषयों पर 2000 से अधिक लेखों का मुख्यधारा के पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशन (नवभारत टाइम्स, दैनिक हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला, प्रभात खबर, स्वदेश, राजस्थान पत्रिका, दैनिक ट्रिब्यून, पांचजन्य, कादम्बिनी, साहित्य अमृत, गगनांचल, नंदन आदि।
  • वर्तमान में साताहिक 'पाञ्चजन्य' में प्रौद्योगिकी पर साप्ताहिक स्तंभ।
  • इससे पूर्व मुख्यधारा के दर्जनों पत्र-पत्रिकाओं में नियमित स्तंभ, यथा- दैनिक हिंदुस्तान, नवभारत टाइम्स, जागरण, नई दुनिया, कादम्बिनी, नंदन, दैनिक भास्कर, आज समाज, आदि।
  • माइक्रोसॉफ़्ट के द्वारा विकसित आधुनिकतम हिंदी तकनीकों के विकास का नेतृत्व (टेक्स्ट इनपुट, स्थानीयकरण, हिंदी मशीन अनुवाद, ध्वनि से पाठ और पाठ से ध्वनि परिवर्तन आदि)।

हिंदी सॉफ़्टवेयरों तथा वेबसाइटों का विकास

  • 'प्रभासाक्षी' हिंदी समाचार पोर्टल- prabhasakshi.com
  • 'माध्यम' वर्ड प्रोसेसर- balendu.com/labs/madhyam
  • 'स्पर्श' टाइपिंग शिक्षक- balendu.com/labs/sparsh
  • हिंदीज़िप- balendu.com/labs/hindizip
  • यूनिकोड वर्तनी संशोधक (अनुपलब्ध और अनावश्यक क्योंकि अब यूनिकोड सुप्रचलित है)
  • 'सटीक' फॉन्ट परिवर्तक (निजी संदेश पर उपलब्ध)
  • वर्चुअल हिंदी टाइपराइटर (विदेशी लोगों के प्रशिक्षण के लिए)
  • झटफोटोः चित्र आकार परिवर्तक- balendu.com/labs/jhatphoto
  • तरंगः ऑडियो प्लेयर
  • न्यूजग्रैबर
  • वेबसमर्थ आदि
  • यूट्यूब पर हिंदी तकनीकी चैनल www.youtube.com/c/BalenduSharmaDadhich'

विश्व हिंदी सम्मेलनों में प्रतिभागिता

  • 8वाँ विश्व हिंदी सम्मेलन, न्यूयॉर्क (तकनीकी सत्र का संचालन और तकनीकी प्रदर्शनी का संयोजन)
  • 9वाँ विश्व हिंदी सम्मेलन, जोहानीसबर्ग (तकनीकी सत्र का संचालन)
  • 10वाँ विश्व हिंदी सम्मेलन, भोपाल (वक्तव्य और प्रस्तुति)
  • 11वाँ विश्व हिंदी सम्मेलन, मॉरीशस (बीज वक्तव्य)
  • 12वाँ विश्व हिंदी सम्मेलन, फीजी (पूर्ण सत्र में बीज वक्तव्य)

सम्मान व पुरस्कार (Awards & Honours)

अब तक 26 सम्मान और पुरस्कार:

  • महामहिम राष्ट्रपति महोदय (तत्कालीन), स्व. प्रणव मुखर्जी के कर कमलों से आत्माराम पुरस्कार (2016)
  • मॉरीशस के प्रधानमंत्री श्री प्रवींद जगन्नाथ के कर कमलों से वैश्विक भाषा सम्मान (2024)
  • यूए एंबेसडर, आइकैन (ICANN)- 2023, 2024, 2025, 2026
  • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में राजभाषा गौरव सम्मान (2021)
  • मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान (2018),
  • राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के हाथों ‘राजस्थान रत्न’ सम्मान (2023)
  • केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के हाथों 'शंकरदयाल सिंह जनभाषा सम्मान'
  • माननीय मुख्यमंत्री, असम, हिमंत बिश्व शर्मा के हाथों 'पांचजन्य-ऑर्गनाइजर मीडिया सम्मान' (2022)
  • भारतीय हिंदी परिषद्, प्रयागराज, का डॉ. हरिमोहन सम्मान (2023)
  • संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में 'संसदीय हिंदी परिषद सम्मान'
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत के हाथों 'सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन मीडिया सम्मान'
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राज्यपाल स्व. बलराम जाखड़ के कर कमलों से 'विश्व खाद्य दिवस पुरस्कार'
  • तत्कालीन केंद्रीय मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल के हाथों 'राजीव गांधी एक्सीलेंस अवार्ड'
  • गोवा की तत्कालीन राज्यपाल माननीय स्व. मृदुला सिन्हा के कर कमलों से 'वैश्विक हिंदी सम्मान'
  • दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय स्व. शीला दीक्षित के हाथों दिल्ली सरकार का 'ज्ञान प्रौद्योगिकी सम्मान' (2010)
  • माइक्रोसॉफ़्ट का वैश्विक एबिलिटी अवार्ड (2022)
  • माइक्रोसॉफ़्ट का वर्ल्डवाइड सीएमओ अवार्ड (2022)
  • भारत कोकिंग कोल (कोल इंडिया) का 'राजभाषा सम्मान' (2022)
  • भाषा तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए श्री कैलाश चंद्र भाटिया सम्मान (2021)
  • भाषायी विकास में योगदान के लिए पुस्तक भारती (कनाडा) सम्मान (2021)
  • पत्रकारिता रत्न सम्मान (2025- भारतीय क्षेत्रीय पत्रकार संघ)
  • नागरी लिपि परिषद, नई दिल्ली, की ओर से विश्व नागरी सम्मान
  • हिंदी ब्लॉगिंग पर गूगल की प्रतियोगिता ‘है बातों में दम’ के विजेताओं में से एक
  • हिंदी पत्रिका ‘संडे इंडियन’ द्वारा हिंदी के 50 प्रमुख व्यक्तित्वों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान
  • पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम ‘DATAQUEST’ द्वारा 250 प्रमुख आईटी परियोजनाओं में गिना गया
  • सॉफ़्टवेयर ‘माध्यम’ को वैश्विक वेब संस्थान सॉफ्टपीडिया (softpedia) द्वारा 100% Clean Award

विशेष विवरण / भाषाएँ / रुचियाँ (Other Details)

  • भारतीय कौंसलावास, न्यूयॉर्क, की वेबसाइट पर प्रकाशित हिंदी पत्रिका ‘अनन्य’ में तकनीकी सहयोग।
  • आठवें विश्व हिंदी सम्मेलन, न्यूयॉर्क की वेबसाइट का निर्माण
  • पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय (अमेरिका) की ऑनलाइन हिंदी शिक्षण प्रणाली का तकनीकी निर्माण
  • विश्व हिंदी सचिवालय (मॉरीशस) के विश्व हिंदी डेटाबेस का निर्माण
  • वैश्विक हिंदी सामुदायिक परियोजनाओं- ‘वैश्विक हिंदी परिवार’ तथा ‘हिंदी से प्यार है’ की कोर टीम की सदस्यता।
  • न्यूयॉर्क में भारतीय कोंसलावास द्वारा प्रकाशित ‘अनन्य’ नामक हिंदी पत्रिका के 15 देशों में प्रकाशित भिन्न-भिन्न संस्करणों में तकनीकी सलाहकार की भूमिका।

वेब आधारित कड़ियाँ (Web Links)

सूचना स्रोत (Source)