डॉ रविंद्र अग्निहोत्री
Australia And Pacific

डॉ रविंद्र अग्निहोत्री

Dr. Ravindra Agnihotri

शैक्षणिक और प्रशासनिक दोनों प्रकार का अनुभव है जिसमें वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान विश्वविद्यालय (जयपुर), राष्ट्रीय बैंक प्रबंध संस्थान (पुणे), पूर्वोत्तर बैंक प्रबंध संस्थान (गुवाहाटी), एस.बी.आई.ओ.ए. इंस्टीट्युट ऑफ़ मैनेजमेंट (चेन्नई ) जैसी प्रसिद्ध संस्थाओं में शिक्षण कार्य का और देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के कारपोरेट केंद्र (मुंबई) में विभागाध्यक्ष के रूप में देश में ही नहीं, विदेश में भी कार्य प्रबंध का प्रशासनिक अनुभव सम्मिलित है।

व्यक्तिगत एवं संपर्क विवरण

नाम (हिंदी / English) डॉ रविंद्र अग्निहोत्री / Dr. Ravindra Agnihotri
वर्तमान पद / दायित्व शैक्षणिक और प्रशासनिक दोनों प्रकार का अनुभव है जिसमें वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान विश्वविद्यालय (जयपुर), राष्ट्रीय बैंक प्रबंध संस्थान (पुणे), पूर्वोत्तर बैंक प्रबंध संस्थान (गुवाहाटी), एस.बी.आई.ओ.ए. इंस्टीट्युट ऑफ़ मैनेजमेंट (चेन्नई ) जैसी प्रसिद्ध संस्थाओं में शिक्षण कार्य का और देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक के कारपोरेट केंद्र (मुंबई) में विभागाध्यक्ष के रूप में देश में ही नहीं, विदेश में भी कार्य प्रबंध का प्रशासनिक अनुभव सम्मिलित है।
संस्थान / प्रतिष्ठान
पता (Address) संपर्क: पी/138, एम आई जी, पल्लवपुरम फेज़-2, मेरठ 250 110, भारत वर्तमान पता: 15 डोरसेट ड्राइव, अलफ्रेडटन, विक्टोरिया 3350, ऑस्ट्रेलिया
ईमेल (Email) agnihotriravindra@yahoo.com
दूरभाष (Phone) 097581 84432 081266 28014

शिक्षा एवं अकादमिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A),एम.एड. (M.ED), पीएचडी (PHD),आप सभी परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी में और विश्वविद्यालय/महाविद्यालय में प्रथम स्थान सहित उत्तीर्ण हुए हैं। आपने एम.ए. (हिंदी) आगरा विश्वविद्यालय से, एम.एड. उदयपुर विश्वविद्यालय से, और पीएचडी राजस्थान विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। पीएचडी के लिए अनुसंधान का विषय भाषाविज्ञान की अपेक्षाकृत नई शाखा 'समाज-भाषाविज्ञान' से सम्बन्धित था। शीर्षक: " सामाजिक स्तर के सन्दर्भ में शिशुओं का भाषा विकास (Language Development among Infants in relation to their Social Strata)”।

प्रकाशन एवं शोध कार्य (Publications)

  • 1.45 पुस्तकें (40 हिंदी और 5 अंग्रेज़ी में प्रकाशित) जिनमें से पाँच अखिल भारतीय पुरस्कारों से सम्मानित (पुस्तकों की सूची संलग्न हैं)।
  • 2.सात सौ से अधिक लेख/ समीक्षाएँ / शोधपत्र आदि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित। साथ ही आपके अनेक लेख विभिन्न संकलनों में संग्रहीत हुए हैं।

उल्लेखनीय गतिविधियाँ / सहभागिता (Activities)

आपने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय, वनस्थली विद्यापीठ विश्वविद्यालय, विद्या भवन, शिक्षा विभाग, राजस्थान, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर, राजस्थान आदि द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठियों में सहभाग एवं आलेखों की प्रस्तुति दी हैं।

सम्मान व पुरस्कार (Awards & Honours)

आपको सरकारी और निजी दोनों प्रकार के संगठनों ने अनेक बार सम्मानित किया है। कुछ पुरस्कार निम्नलिखित हैं:

  • 1.उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा शिक्षा संबंधी अखिल भारतीय मदन मोहन मालवीय पुरस्कार -1975,
  • 2.विश्व विद्यालय अनुदान आयोग द्वारा शोध पुरस्कार -1978,
  • 3.राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् द्वारा सर्वोत्तम शोध पुरस्कार -1980,
  • 4.हिंदी प्रचार सभा द्वारा साहित्याचार्य -1981,
  • 5.राजस्थान शिक्षण मंडल द्वारा विद्या वाचस्पति -1982,
  • 6.हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा साहित्य शास्त्री -1983,
  • 7.साहित्यकार संसद द्वारा आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान -1991,
  • 8.अंतर-राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति परिषद् द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार -1994,
  • 9.राजस्थान हिंदी ग्रन्थ अकादमी द्वारा विशिष्ट लेखक सम्मान -1994,
  • 10.राजभाषा अनुशीलन समिति द्वारा राजभाषा श्री सम्मान -1995

सूचना स्रोत (Source)