डॉ. श्रीमती विनोदबाला अरुण
Mauritius

डॉ. श्रीमती विनोदबाला अरुण

Dr. Mrs. Vinod Bala Arun

1. सेवा-निवृत्ति के बाद संप्रति ‘रामायण सेंटर’ की उपाध्यक्षा का दायित्व मानद रूप में संभाल रही हैं। 2. आप 17 जनवरी 2007 से 16 जनवरी 2010 तक विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस में महासचिव के रूप में कार्यरत थीं। (आप भारत और मॉरीशस के संयुक्त सहयोग से स्थापित ‘विश्व हिंदी सचिवालय’ की प्रथम महासचिव रहीं।) 3. आप महात्मा गांधी संस्थान में 'संस्कृत, भारतीय दर्शन और हिंदू धर्मशास्त्र' विभाग में व्याख्याता के रूप में कार्यरत थीं।
1. विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस 2. महात्मा गांधी संस्थान, मॉरीशस

व्यक्तिगत एवं संपर्क विवरण

नाम (हिंदी / English) डॉ. श्रीमती विनोदबाला अरुण / Dr. Mrs. Vinod Bala Arun
वर्तमान पद / दायित्व 1. सेवा-निवृत्ति के बाद संप्रति ‘रामायण सेंटर’ की उपाध्यक्षा का दायित्व मानद रूप में संभाल रही हैं। 2. आप 17 जनवरी 2007 से 16 जनवरी 2010 तक विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस में महासचिव के रूप में कार्यरत थीं। (आप भारत और मॉरीशस के संयुक्त सहयोग से स्थापित ‘विश्व हिंदी सचिवालय’ की प्रथम महासचिव रहीं।) 3. आप महात्मा गांधी संस्थान में 'संस्कृत, भारतीय दर्शन और हिंदू धर्मशास्त्र' विभाग में व्याख्याता के रूप में कार्यरत थीं।
संस्थान / प्रतिष्ठान 1. विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस 2. महात्मा गांधी संस्थान, मॉरीशस
पता (Address) Labourdonnais Street, Curepipe, Mauritius
ईमेल (Email) उपलब्ध नहीं / अप्रकट
दूरभाष (Phone) 00 230 6756267

शिक्षा एवं अकादमिक योग्यता (Education)

  • 1.'रामायण के नैतिक मूल्यों का मॉरीशस पर प्रभाव' विषय पर पीएचडी।
  • 2.आपने पी.जी.सी.ई. (बी.एड. के समकक्ष) उपाधि भी प्राप्त की है।
  • 3.आप मनोविज्ञान, हिंदी और संस्कृत में एम.ए. हैं।

प्रकाशन एवं शोध कार्य (Publications)

अनेकानेक पत्र-पत्रिकाओं में आपके लेख प्रकाशित।

पुस्तक :

  • 1.'संस्कार रामायण', 2014, प्रकाशक : विद्या विहार, नई दिल्ली, भारत
  • 2.'हिंदी कथा-यात्रा', संस्करण : 1997, प्रकाशक : विद्या विहार, नई दिल्ली, भारत

उल्लेखनीय गतिविधियाँ / सहभागिता (Activities)

आपने अनेकानेक सम्मेलनों/कार्यशालाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया है।

सम्मान व पुरस्कार (Awards & Honours)

आप अनेक अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से विभूषित हैं, जिनमें :

  • 1.‘मानस संगम साहित्य सम्मान’,
  • 2.विश्व हिंदू परिषद, मॉरीशस द्वारा ‘धर्म भूषण’,
  • 3.अखिल विश्व हिंदी समिति, न्यू यॉर्क द्वारा ‘साहित्य शिरोमणि’ और
  • 4.उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का ‘प्रवासी भारतीय हिंदी भूषण सम्मान’ प्रमुख हैं।

विशेष विवरण / भाषाएँ / रुचियाँ (Other Details)

  • 1.आपने मॉरीशस के हिंदी कथा साहित्य का गहरा अध्ययन किया है। बीस वर्षों से ज़्यादा अध्यापन क्षेत्र में रहने के कारण आपने मॉरीशस के साहित्यिक लेखन को और साहित्यिक जगत की गतिविधियों को बहुत करीब से जाना-समझा है।
  • 2.साहित्यिक लेखन के अलावा आप रेडियो और टी.वी. पर भी कार्यक्रम प्रस्तुत करती हैं। रेडियो पर नवनीत, चयनिका, प्रार्थना, जीवन ज्योति और आराधना कार्यक्रमों में क्रमशः भक्त कवियों के पदों की व्याख्या, हिंदी साहित्य की विवेचना, उपनिषदों की व्याख्या द्वारा भारतीय दर्शन का तत्व चिंतन व संस्कृत की सूक्तियों का आधुनिक संदर्भों में मूल्यांकन और भक्ति गीतों का भाव निरूपण करती हैं।
  • 3.आपका 'नमामि रामम्' ऑडियो कैसेट बहुत लोकप्रिय रहा।
  • 4.आपकी सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियाँ बहुआयामी हैं। आप सामाजिक, सांस्कृतिक और दार्शनिक विषयों पर प्रवचन करती हैं।

वेब आधारित कड़ियाँ (Web Links)

सूचना स्रोत (Source)

  • 1.विश्व हिंदी सचिवालय
  • 2.पुस्तक : 'हिंदी कथा-यात्रा', संस्करण : 1997, प्रकाशक : विद्या विहार, नई दिल्ली, भारत