वातायन पोएट्री औन साउथ बैंक अंतरराष्ट्रीय कविता संस्था  लन्दन
Europe

वातायन पोएट्री औन साउथ बैंक अंतरराष्ट्रीय कविता संस्था लन्दन

Vatayan Poetry on South Bank

माथूर श्रीमती दिव्या (Mathur Mrs. Divya) वातायन की संस्थापक (Founder of Vatayan)

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम वातायन पोएट्री औन साउथ बैंक अंतरराष्ट्रीय कविता संस्था लन्दन / Vatayan Poetry on South Bank
पता (Address) 83-a Deacon Road, London NW2 5NN, United Kingdom Europe
ईमेल (Email) vatayanpoetry@gmail.com
दूरभाष / फैक्स 00-44-7770775314

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

ब्रिटेन के हिंदी कवियों/लेखकों को मंच देने के अलावा, संस्था का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि उन्हें भारत के जाने-माने कवियों अथवा लेखकों से जोड़ा जाए। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 2004 में वातायन-सम्मान की स्थापना की गयी।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

अंतरराष्ट्रीय कविता संस्था, वातायन का औपचारिक उद्घाटन 28 नवंबर 2003 को (ब्रिटिश कवि विलियम ब्लेक के जन्मदिन पर हुआ) रॉयल फेस्टिवल हॉल के एक उपकक्ष में केम्ब्रिज विश्वविद्यालय (Cambridge University) के भूतपूर्व हिंदी प्राध्यापक, डॉ. सत्येन्द्र श्रीवास्तव (Dr. Satyendra Srivastava) द्वारा संपन्न हुआ, जिसमें ब्रिटेन के लगभग सभी हिंदी कवि उपस्थित थे।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

  • 1.मासिक गोष्ठियों और सम्मेलनों के अतिरिक्त, वातायन ने अनन्य कवियों के कविता संग्रहों के विमोचान-कार्यक्रम आयोजित किये हैं। 2. 2004 से अब तक वार्षिक रूप से दो कवियों को पुरस्कार/सम्मान दिए आ रहे हैं, भारतीय संस्कृति सम्बन्ध परिषद् दिल्ली के सहयोग से पहला पुरस्कार जाने-माने कवि और तनाव पत्रिका के संपादक वंशी महेश्वरी (VanshiMaheshwari) को दिया गया, जो अंतरराष्ट्रीय कवियों की कृतियों का अनुवाद और प्रकाशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य करते आ रहे हैं। 3. 30 जुलाई 2014 वातायन ने डॉ. सत्येन्द्र श्रीवास्तव (Dr. Satyendra Srivastava) के सम्मान में हाउस ऑफ लोर्ड्स (House of Lords) में एक गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें डॉ. रमा पांडे (Dr. Ramaa Pandey) के काव्य संग्रह, गुहार का भी विमोचन किया गया।

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

वातायन ने ब्रिटेन के हिंदी/उर्दू कवियों की रचनाओं का रुसी, टर्किश और अंग्रेजी भाषाओं में अनुवाद किया है। यू.के. में बसे हिंदी कवियों के फिल्मी- साक्षात्कार और 2014 के बसंत में रॉयल फेस्टिवल हॉल (Royal Festival Hall) के अग्र-कक्ष में गोष्ठियों की पुनर्स्थापना की है।

वेब कड़ियाँ (Links)

सूचना स्रोत (Source)

इ-मेल: दिव्या माथुर
संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): Europe

प्रमुख व्यक्ति: माथूर श्रीमती दिव्या (Mathur Mrs. Divya) वातायन की संस्थापक (Founder of Vatayan)

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस