विश्व हिंदी सचिवालय  मॉरीशस
Mauritius

विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस

World Hindi Secretariat Mauritius

सुखलाल श्री गंगाधरसिंह कार्यवाहक महासचिव विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस / World Hindi Secretariat Mauritius
पता (Address) Swift Lane, Forest Side, 74427, Mauritius
ईमेल (Email) info@vishwahindi.com
दूरभाष / फैक्स फ़ोन : 00 230 676 1196 00 230 670 5026 फैक्स : 00 230 676 1224
वेबसाइट (Website) www.vishwahindi.com

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

सचिवालय के निम्न लक्ष्य हैं :

  • 1.विभिन्न सरकारों और संस्थानों को रचनात्मक तौर-तरीकों का प्रयोग करते हुए हिंदी शिक्षण का दायरा, परिमाण और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सहयोग करना।
  • 2.अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी शिक्षण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए नीतियों और व्यवस्थाओं को प्रोत्साहित करना।
  • 3.हिंदी के शिक्षण और प्रशिक्षण में संलग्न उच्च प्रतिष्ठा वाले प्रमुख व्यक्तित्वों तथा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों का संजाल (नेटवर्क) विकसित करना।
  • 4.प्रकाशनों तथा सूचना, संचार तकनीकों के माध्यम से हिंदी से जुड़ी सूचनाओं को विश्व भर में प्रसारित करना।

सचिवालय के निम्न उद्देश्य हैं :

  • 1.हिंदी को विश्व भाषा के रूप में प्रोन्नत करना
  • 2.हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा के रूप में स्थापित करने की दिशा में सघन प्रयास करना
  • 3.हिंदी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, संगोष्ठी, समूह विचार-विमर्श, चर्चा एवं कवि सम्मेलन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना
  • 4.हिंदी के विद्वानों को सम्मानित/ पुरस्कृत करना
  • 5.हिंदी में शोध कार्य के लिए प्रलेखन केंद्र स्थापित करना
  • 6.अंतरराष्ट्रीय हिंदी पुस्तकालय की स्थापना करना
  • 7.अंतरराष्ट्रीय हिंदी पुस्तक मेले का आयोजन करना

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

हिंदी को एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में संवर्द्धन करने और विश्व हिंदी सम्मेलनों के आयोजन को संस्थागत व्यवस्था प्रदान करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी सचिवालय की स्थापना का निर्णय लिया गया । इसकी संकल्पना 1975 में नागपुर में आयोजित प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन के दौरान की गई जब मॉरीशस के तत्कालीन प्रधान मंत्री सर शिवसागर रामगुलाम ने मॉरीशस में विश्व हिंदी सचिवालय स्थापित करने का प्रस्ताव रखा था। इस संकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए भारत और मॉरीशस की सरकारों के बीच 20 अगस्त 1999 को एक समझौता ज्ञापन सम्पन्न किया गया। 12 नवम्बर 2002 को मॉरीशस के नेशनल असेंब्ली द्वारा विश्व हिंदी सचिवालय अधिनियम पारित किया गया और भारत सरकार तथा मॉरीशस की सरकार के बीच 21 नवम्बर 2003 को एक द्विपक्षीय करार सम्पन्न किया गया । विश्व हिंदी सचिवालय 11 फरवरी 2008 से औपचारिक रूप से कार्य कर रहा है।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

सचिवालय द्वारा निम्न गतिविधियों का आयोजन :

  • 1.विश्व हिंदी दिवास (2009, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2015)
  • 2.कार्यारंभ दिवस (2009, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2015)
  • 3.हिंदी आई.सी.टी. और ब्लॉगिंग कार्यशाला अप्रैल 2012 (Workshop on Hindi ICT, E-journalism and Blogging)
  • 4.अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन, अक्टूबर 2014
  • 5.विचार गोष्ठी एवं काव्य पाठ 2008
  • 6.कवि सम्मेलन 2012
  • 7.हिंदी शिक्षण तथा सूचना-संचार प्रौद्योगिकी कार्यशाला 2013

सचिवालय द्वारा अनेकानेक सम्मेलनों/कार्याशालों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन (प्रत्येक वर्ष सचिवालय द्वारा साहित्य की एक विधा पर प्रतियोगिताओं का आयोजन) होता रहता है।

सूचना स्रोत (Source)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): Mauritius

प्रमुख व्यक्ति: सुखलाल श्री गंगाधरसिंह कार्यवाहक महासचिव विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस