हिंदी प्रचारिणी सभा  मॉरीशस
Mauritius

हिंदी प्रचारिणी सभा मॉरीशस

Hindi Pracharini Sabha Mauritius

बुधु श्री यंतुदेव (Budhu Mr. Yantoodev) प्रधान (President)

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम हिंदी प्रचारिणी सभा मॉरीशस / Hindi Pracharini Sabha Mauritius
पता (Address) Hindi Bhawan Road, Long Mountain, Mauritius
ईमेल (Email) hindipracharinisabha@hotmail.com
दूरभाष / फैक्स (230) 245 2112
वेबसाइट (Website) http://www.hindipracharinisabha.com

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

  • 1.हिंदी भाषा एवं साहित्य का प्रचार-प्रसार करना।
  • 2.सभा द्वारा स्थापित तथा अन्य विद्यालयों में छात्रों के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास के लिए शिक्षण की व्यवस्था करना।
  • 3.प्रोत्सहन हेतु छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरण करना।
  • 4.पुस्तकालयों की स्थापना करना।
  • 5.सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, दार्शनिक साहित्यिक तथा नैतिक विषयों पर गोष्ठी का आयोजन करना।
  • 6.प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए पाठ्य-पुस्तकों का प्रकाशन करना।
  • 7.स्थानीय परीक्षाओं के लिए पाठ्य-क्रम तथा प्रश्नपत्र तैयार करना।
  • 8.अध्यापकों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करना।
  • 9.प्राथमिक परीक्षाओं का आयोजन करना।
  • 10.माध्यमिक परीक्षाओं का संचालन करना।
  • 11.हिंदी पुस्तकों तथा पत्रिकाओं का प्रकाशन करना।
  • 12.प्रतियोगिताओं का आयोजन करना।
  • 13.हिंदी सेवा के लिए हिंदी प्रेमियों को सम्मानित करना।
  • 14.राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन करना।
  • 15.कवि सम्मलेन तथा अन्य साहित्यिक गोष्ठियों का आयोजन करना।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

12 जून 1926 में सभा “तिलक विद्यालय” के नाम से स्थापित हुई थी। 26 दिसंबर 1935 में सभा एक राष्ट्रीय नाम - हिंदी प्रचारिणी सभा से पंजीकृत हुई। तब से सभा हिंदी भाषा एवं साहित्य का प्रचार करती है। अब संसद में पारित वर्ष 2004 के एक्ट, अनुच्छेद 36 के ज़रिए हिंदी प्रचारिणी सभा का संचालन होता है। सभा एक सांस्कृतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्था है। इसका आदर्श वाक्य है “भाषा गयी तो संस्कृति गयी”।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

वार्षिक आयोजन:

  • 1.कविता-वाचन प्रतियोगिता - मई-जून महीने में
  • 2.स्थापना दिवस - जून महीने में
  • 3.हिंदी दिवस - जुलाई-अगस्त महीने में
  • 4.समावर्तन समारोह – दिसंबर महीने में
  • 5.शिक्षण पर कार्यशाला – वार्षिक
  • 6.कवि सम्मलेन/गोष्ठी – सामयिक

ऐतिहासिक आयोजन:

  • 1.हीरक महोत्सव तथा अंतर्राष्ट्रीय हिंदी सम्मलेन (1995)
  • 2.प्रो. रामप्रकाश सरकारी पाठशाला का नामकरण (1995)
  • 3.शिक्षक लघु प्रशिक्षण सत्र (1993)
  • 4.मुंशी प्रेमचंद सप्ताह (1980)
  • 5.हिंदी सप्ताह (1963)
  • 6.हिंदी दिवस (1963)
  • 7.सभा की रजत जयंती (1960)
  • 8.‘बिरहा’ गायन प्रतियोगिता (1959)
  • 9.प्रथम हिंदी परीक्षा (1946)
  • 10.मोरिशस में प्रथम हिंदी साहित्य सम्मलेन (1941)
  • 11.स्वर्ण जयंती (1935)

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

  • 1.सभा में एक विद्यालय है जहाँ हर शनिवार को हिंदी भाषा का पठन-पाठन होता है। यहाँ आसपास तथा दूर गाँव से भी छात्र विद्या ग्रहण करने आते हैं जिनमें प्राथमिक तथा माध्यमिक के बच्चे होते हैं।
  • 2.सभा हिंदी साहित्य सम्मेलन, अलाहबाद से संबद्ध है तथा देश के लग-भग 175 बैठकाओं का निरिक्षण तथा परीक्षण करती है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेशिका तथा परिचय से साहित्य रत्न तक की परीक्षाओं में आनेवाले दस प्रथम छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाता है।

सूचना स्रोत (Source)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): Mauritius

प्रमुख व्यक्ति: बुधु श्री यंतुदेव (Budhu Mr. Yantoodev) प्रधान (President)

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस