मार्लबोरो हिंदी विद्यालय
North America

मार्लबोरो हिंदी विद्यालय

Marlboro Hindi School

चौधरी डॉ. वेद – निदेशक Chaudhary Dr. Ved – Director

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम मार्लबोरो हिंदी विद्यालय / Marlboro Hindi School
पता (Address) Frank Defino Central School 175 State Route 79 North Marlboro, NJ 07746-1056 USA
ईमेल (Email) bagrawal@optonline.net
दूरभाष / फैक्स 732-536-2688
वेबसाइट (Website) http://www.marlborohindischool.org/

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

विद्यालय व्यावहारिक हिंदी बोलने, पढ़ने और लिखने के लिए छात्रों को प्रेरित करता है। विद्यालय हिंदी भाषा द्वारा भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने के लक्ष्य से भी काम करता है।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

मार्लबोरो हिंदी विद्यालय का शुभारंभ मक्कर संक्रांति के दिन 14 जनवरी 2001 को चौधरी डॉ. वेद (Chaudhary Dr. Ved) और अग्रवाल डॉ. बिशन (Agrawal Dr. Bishan) के पहल से हुआ। आरंभ में कक्षाएँ डॉ बिशन अग्रवाल के घर पर लगती थीं जहाँ 9 विद्यार्थी हिंदी पढ़ने आते थे। 2004 से कक्षाएँ फ्रैंक देफिनो सेंट्रल स्कूल (Frank Defino Central School) में लगती हैं जहाँ संप्रति 150 से अधिक विद्यार्थी पढ़ने आते हैं।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

  • 1.विद्यालय तीन स्तरों पर हिंदी लेखन, पठन व वाचन का आयोजन करता है - प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च-स्तरीय। प्रारंभिक स्तर की 3कक्षाएँ लगती है, माध्यमिक और उच्च स्तरीय शिक्षा की 2 कक्षाएँ लगती हैं। 2. विद्यालय होली, दीपावली आदि त्योहारों के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है। 3. विद्यालय ग्रीष्म स्टार्ताल्क प्रोग्राम (Summer Startalk Program) भी चलाता है।

सूचना स्रोत (Source)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): North America

प्रमुख व्यक्ति: चौधरी डॉ. वेद – निदेशक Chaudhary Dr. Ved – Director

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस