नागरी लिपि परिषद्
India

नागरी लिपि परिषद्

Nagari Lipi Parishad

डॉ॰ परमानन्द पांचाल, महासचिव

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम नागरी लिपि परिषद् / Nagari Lipi Parishad
पता (Address) नागरी लिपि परिषद्, १९, गांधी स्मारक निधि, राजघाट, नई दिल्ली-११०००२
ईमेल (Email) nagarilipi@gmail.com
दूरभाष / फैक्स 011-23329841

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

भारतीय भाषाओं को एक सूत्र में बाँधने हेतु नागरी का संपर्क लिपि के रूप में विकास करना। नागरी लिपि की उपयोगिता और उसकी सरलता की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट करना।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

नागरी लिपि परिषद् नई दिल्ली में स्थित एक नागरी लिपि के प्रचार और उपयोगिता को लोगों को बताने के लिए बनी एक परिषद है। जिसकी स्थापना वर्ष १९७५ में की गई थी। विनोबा भावे के सत्प्रयासों से सन् १९७५ में नागरी लिपि परिषद्, नई दिल्ली की स्थापना हुई।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

परिषद् इस बात पर भी जोर देती है कि बोलियों और प्रादेशिक भाषाओं की प्रस्तुति नागरी लिपि के माध्यम से हो। भारतीय भाषाओं और विदेशी भाषाओं को नागरी के माध्यम से सिखाने के लिए परिषद् ने अनेक पुस्तकें भी प्रकाशित की हैं। इसके अतिरिक्त परिषद् द्वारा कई राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन भी आयोजित किये हैं।

प्रकाशन (Publications)

नागरी संगम, (त्रैमासिक)

वेब कड़ियाँ (Links)

सूचना स्रोत (Source)

निजी संपर्क, ईमेल, इंटरनेट
संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): India

प्रमुख व्यक्ति: डॉ॰ परमानन्द पांचाल, महासचिव

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस