संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)
| संस्था का नाम |
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान / Uttar Pradesh Hindi Sansthan |
| पता (Address) |
उ०प्र० हिन्दी संस्थान
पुरुषोत्तम दास टण्डन हिन्दी भवन,
महात्मा गान्धी मार्ग, लखनऊ |
| ईमेल (Email) |
directoruphindi@yahoo.in
|
| दूरभाष / फैक्स |
0522-3048233, 0522-3048230, 3048231 |
| वेबसाइट (Website) |
http://uphindisansthan.in/ |
उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)
साहित्यिक केन्द्रों की स्थापना, देशी/विदेशी छात्रों को शोध कार्यो हेतु सहायता, फैलोशिप योजना, साहित्यकार कल्याण कोष, स्मृति संरक्षण योजना, बाल साहित्य संवर्धन योजना।
चिकित्सा विज्ञान एवं तकनीकी पुस्तकों का लेखन, भारतीय भाषाओं की प्रमुख कृतियों का अनुवाद, साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन।
अहिन्दी भाषी क्षेत्रों में भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहन, विश्व हिन्दी सम्मेलन एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान की सहभागिता।
इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिये कार्यरत प्रमुख संस्था है।
यह उत्तर प्रदेश शासन के भाषा विभाग के अधीन है।
उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान को संकल्प पुरुष, मनीषी, चिंतक राजभाषा हिंदी और भारतीय संस्कृति के प्रबल समर्थक राजर्षि पुरुषोत्तमदास टण्डन के नाम का गौरव प्राप्त है।
हिंदी भाषा और साहित्य के सर्वतोन्मुखी उन्नयन एवं संवर्द्धन तथा प्रचार-प्रसार हेतु 30 दिसम्बर, 1976 को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की स्थापना हुई, जिसमें तत्कालीन हिंदी समिति, उत्तर प्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी एवं शासन की कतिपय अन्य योजनाओं का एकीकरण किया गया।
गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान एक पुस्तकालय का भी संचालन करता है।
यह हिंदी के प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहन देने के लिए दो श्रेणियों में योजनाएँ चलाता है-
- 1.प्रोत्साहन विभाग द्वारा संचालित योजनाएँ, जिनमें विभिन्न पुरस्कार तथा पुस्तक प्रकाशन प्रोत्साहन योजनाएँ शामिल हैं।
- 2.प्रकाशन विभाग द्वारा संचालित योजनाएँ, जिनके तहत निम्न कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है-
- हिंदी ग्रंथ अकादमी
- स्मृति संरक्षण योजना
- संदर्भ ग्रंथ प्रकाशन योजना
- साहित्यिक डायरी प्रकाशन योजना
- बाल साहित्य संवर्द्धन योजना
- प्राचीन एवं दुर्लभ ग्रंथ प्रकाशन योजना
- कोश योजना
- पत्र पत्रिकाओं का प्रकाशन
- भारतीय भाषाओं की अनुवाद योजना
- चिकित्सा विज्ञान तथा तकनीकी पाठ्यपुस्तकों के प्रकाशन की योजना
- उत्कृष्ट ग्रंथों का प्रकाशन
-पुनर्मुद्रण योजना
- हिंदीतर भाषी क्षेत्रों में भारतीय भाषाओं के प्रोत्साहन की योजना
- सार्क देशों में हिंदी के प्रचार-प्रसार की योजना
प्रकाशन (Publications)
बाल वाणी पत्रिका द्वैमासिक
साहित्य भारती पत्रिका त्रैमासिक
उपलब्धियाँ व सम्मान (Awards & Recognitions)
भारत-भारती सम्मान,
लोहिया साहित्य सम्मान,
हिन्दी गौरव सम्मान,
महात्मा गांधी साहित्य सम्मान,
पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान,
अवन्तीबाई साहित्य सम्मान,
साहित्य भूषण,
लोक भूषण,
कला भूषण,
विद्या भूषण,
विज्ञान भूषण,
पत्रकारिता भूषण,
प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण,
बाल साहित्य भारती सम्मान,
सौहार्द सम्मान,
हिन्दी विदेश प्रसार सम्मान,
विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान,
मधुलिमये साहित्य सम्मान,
राजर्षि पुरूषोत्तमदास दण्डन सम्मान,
विधि भूषण सम्मान, तथा
पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान।
वेब कड़ियाँ (Links)
- https://hiwikipedia.org/wiki/%E0%A4%89%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%B0_%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6_%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%80_%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%A8,_%E0%A4%B2%E0%A4%96%E0%A4%A8%E0%A4%8A
- http://bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%89%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%B0_%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B6_%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%80_%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%A8,_%E0%A4%B2%E0%A4%96%E0%A4%A8%E0%A4%8A
सूचना स्रोत (Source)
निजी संपर्क, ईमेल, इंटरनेट