अखिल भारतीय साहित्य परिषद
India

अखिल भारतीय साहित्य परिषद

Akhil Bharatiya Sahitya Parishad

त्रिभुवन नाथ शुक्ल, अध्यक्ष श्रीधर पराडकर, संगठन प्रमुख

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम अखिल भारतीय साहित्य परिषद / Akhil Bharatiya Sahitya Parishad
पता (Address) अखिल भारतीय साहित्य परिषद् बाबासाहेब आपटे भवन, केशव कुंज झण्डेवालां, देशबंधु गुप्ता मार्ग नई दिल्ली-110055
ईमेल (Email) उपलब्ध नहीं
दूरभाष / फैक्स उपलब्ध नहीं
वेबसाइट (Website) http://sahityaparishad.blogspot.in/

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का व्यापक लक्ष्य।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् भारतीय भाषाओं का एक देशव्यापी संगठन है। इसकी स्थापना २७ अक्टूबर १९६६ को दिल्ली में हुई थी। उसी वर्ष इसका राष्ट्रीय अधिवेशन प्रसिद्ध साहित्यकार जैनेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ था। सरदार जीतसिंह 'जीत' को इसके संगठन का दायित्व दिया गया था। साहित्य के क्षेत्र में भारतीय भाषाओं के सक्रिय साहित्यकारों, समालोचकों, चिन्तनशील विचारकों एवं साहित्यिक सुरुचिसम्पन्न नागरिकों के इस वैचारिक व रचनात्मक साहित्यिक संगठन की स्थापना २७ अक्टूबर १९६६ को भारत की राजधानी दिल्ली में हुई थी। प्रारम्भ में इसका नाम भारतीय साहित्य परिषद् रक्खा गया था। इसकी अध्यक्षता के लिये सुप्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जैनेन्द्र कुमार का नाम सर्वसम्मति से तय हुआ। उन्होंने ही इसकी पहली आम सभा की अध्यक्षता की थी। बाद में इसका कार्य विस्तार हुआ और इसे अखिल भारतीय साहित्य परिषद् नाम दिया गया।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

काव्य गोष्ठियाँ, कवि सम्मेलन एवं काव्यपाठ प्रतियोगिता साहित्यकार सम्मेलन, साहित्यकार सम्मान समारोह एवं नवोदित प्रतिभाओं का प्रोत्साहन कहानी, कविता, निबन्ध एवं नाट्यलेखन प्रतियोगिता प्रशिक्षण शिविर व संस्कार कार्यशाला साहित्यकारों की जयन्ती पर विचार गोष्ठियाँ पुस्तक समीक्षा व साहित्यिक परिचर्चा आदि।

प्रकाशन (Publications)

त्रैमासिक साहित्य परिक्रमा

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

साहित्य के क्षेत्र में यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आनुषंगिक संगठन है।

संघ की ओर से समय-समय पर पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को इसका संगठन कार्य सौंपा जाता है।

सम्पूर्ण भारतवर्ष के २१ प्रान्तों में इसका कार्य चल रहा है।

भारत के निम्न साहित्यकार अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं:

  • 1.जैनेन्द्र कुमार
  • 2.गोविन्द शंकर कुरुप
  • 3.फतेह सिंह
  • 4.सोहन लाल द्विवेदी
  • 5.जी बी सुब्रह्मण्यम्
  • 6.रमानाथ त्रिपाठी
  • 7.विद्यानिवास मिश्र
  • 8.जगदीश गुप्त
  • 9.दयाकृष्ण विजय
  • 10.भण्डारू सदाशिवराव
  • 11.बलवन्त जानी
  • 12.त्रिभुवन नाथ शुक्ल

सूचना स्रोत (Source)

निजी संपर्क, ईमेल, इंटरनेट
संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): India

प्रमुख व्यक्ति: त्रिभुवन नाथ शुक्ल, अध्यक्ष श्रीधर पराडकर, संगठन प्रमुख

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस