हिंदी अकादमी  दिल्ली
India

हिंदी अकादमी दिल्ली

Hindi Academy Delhi

डॉ हरिसुमन बिष्ट सचिव दूरभाष : 00 91 11 23690274, 00 91 11 23694562 फैक्स : 00 91 11 23696897 मेलः hindiacademydelhi@gmail.com hindiacademy_delhi@rediffmail.com

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम हिंदी अकादमी दिल्ली / Hindi Academy Delhi
पता (Address) समुदाय भवन, पदम नगर, किशन गंज, दिल्ली-110007, भारत
ईमेल (Email) hindiacademydelhi@gmail.com
दूरभाष / फैक्स 00 91 11 23692421
वेबसाइट (Website) http://hindiacademydelhi.com/Site/index.aspx

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

अकादमी के उद्देश्य एवं लक्ष्य निम्न प्रकार हैं:

  • 1.दिल्ली के साहित्यिक और सांस्कृतिक विकास के संदर्भ में हिंदी भाषा और साहित्य का संवर्धन तथा परिरक्षण करना।
  • 2.दिल्ली के वयोवृद उच्च कोटि के हिंदी साहित्यकारों और लब्ध प्रतिष्ठित विद्वानों का सम्मान।
  • 3.हिंदी की सर्वश्रेष्ठ कृतियों और बाल साहित्य के लिए प्रतिवर्ष सम्मान एवं पुरस्कार।
  • 4.साहित्यिक पत्रिका का प्रकाशन।
  • 5.हिंदी भाषा और साहित्य के विकास के लिए यथासमय भाषा सम्मेलन तथा विचार-गोष्ठी आदि आयोजित करना।
  • 6.उत्कृष्ट कृतियों के प्रकाशन के लिए ऐसे साहित्यकारों को वित्तीय सहायता देना जो स्वयं प्रकाशन व्यवस्था न कर सकते हों।
  • 7.ऐसे पुस्तकालयों की स्थापना करना जिसमें साहित्य की मूल कृतियाँ, संदर्भ ग्रंथ, शब्दकोष तथा हिंदी साहित्य की आलोचनात्मक पुस्तकें उपलब्ध हों।
  • 8.हिंदी के प्रचार-प्रसार में कार्य कर रही ऐसी स्वैच्छिक संस्थाओं को, कार्यक्रमों, लधु समाचार पत्र पत्रिकाओं को विज्ञापनों के माध्यम से सहायता अनुदान देना जिनका कार्य वास्तव में हिंदी के विकास तथा हिंदी साहित्य की अभिवृद्वि की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
  • 9.रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों का संचालन जिनमें कंप्यूटर, हिंदी आशुलिपि, टंकण, प्रशिक्षण आदि मुख्य हैं।
  • 10.महत्वपूर्ण एवं उपयोगी साहित्यिक तथा शैक्षिक महत्व की पुस्तकों का अन्य भाषाओं से हिंदी में अनुवाद करना/ इसके अन्तर्गत उन कृतियों को सम्मिलित किया जाता है जो सांस्कृतिक समन्वय तथा राष्ट्रीय भावनात्मक एकता की दृष्टि से श्रेष्ठ साहित्य की कोटि में आती हो।
  • 11.समय-समय पर विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन।
  • 12.राष्ट्रीय एकता एवं भाषायी सौहार्द के उद्देश्य से देश के अन्य राज्यों में अन्तर्भाषायी सम्मेलनों एवं यात्रा शिविरों का आयोजन।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

दिल्ली में हिंदी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के संवर्द्धन, प्रचार-प्रसार और विकास के उद्देश्य से 1981 में तत्कालीन दिल्ली प्रशासन ने स्वायत्तशासी संस्था के रूप में हिंदी अकादमी की स्थापना की। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के निर्देशन में हिंदी अकादमी अपनी स्थापना के समय से ही भाषायी, साहित्यिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रसार में रचनात्मक भूमिका निभा रही है।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

  • 1.गणतंत्र ‍दिवस राष्ट्रीय क‍‍वि-सम्मेलन

प्रति वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर का एक वृहत् कवि-सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश के जाने-माने स्तरीय कवियों को काव्य- पाठ के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस अवसर पर एक बहुत बड़ा जन समूह श्रोता के रूप में उपस्थित होता है।

  • 2.स्वतंत्रता ‍दिवस राष्ट्रीय क‍‍वि- सम्मेलन

प्रति वर्ष स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली के यमुना पार क्षेत्र में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश के प्रतिष्ठित कवि भाग लेते हैं।

  • 3.गांधी जयन्‍ती कवि सम्‍मेलन

गांधीजी की जयंती के अवसर पर अकादमी के प्राँगण में यह कवि सम्‍मेलन आयोजित किया जाता है। यह राष्‍ट्रीय महत्व का कवि सममेलन है।

  • 4.स्व० श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की जयंती पर राष्ट्रीय कवि-सम्मेलन

दिल्ली के किसी क्षेत्र में इस राष्ट्रीय कवि-सम्मेलन का आयोजन किया जाता है।

  • 5.संगोष्ठियाँ

साहित्यकारों के जन्म शताब्दी वर्ष, हिंदी दिवस, विभिन्‍न अवसरों और समसामायिक विषयों पर संगोष्ठियाँ आयोजित की जाती है।

  • 6.अन्तर्भाषायी सम्मेलन

अहिंदी भाषी क्षेत्र में हिंदी के प्रचार-प्रसार और प्रोत्साहन के लिए अन्तर्भाषायी सम्मेलनों का आयोजन दिल्ली व दिल्ली से बाहर अन्यत्र राज्य में किया जाता है।

  • 7.नाट्य प्रस्तुतियाँ

अकादमी हिंदी के सुपरिचित लेखकों की कृतियों या उन पर आधारित रचनाओं की नाट्य प्रस्तुति भी नियमित रूप से करती है। इसमें आधुनिक नाटक विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

  • 8.संस्थागत सहयोग भागीदारी योजना

दिल्ली के विद्यालयों/महाविद्यालयों में भाषा, वाद-विवाद, प्रश्न मंच, साहित्यिक गीत गायन, साहित्यिकार परिचय प्रतियोगिता, साहित्यिक अंताक्षरी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता है।

  • 9.दिल्ली सरकार के साथ संयुक्त कार्यक्रम

दिल्ली सरकार के निर्देश पर विभिन्न सम्मेलनों, विचार-गोष्ठियोँ, कवि-सम्मेलनों, मेलों के आयोजनों में सक्रिय भागीदारी।

  • 10.लोक-पर्व

हिंदी भाषी क्षेत्र की विलुप्त होती जा रही लोक कलाओं/संस्कृति का प्रदर्शन किया जाता है, जिसके अंतर्गत सात लोक सांस्कृतिक कायर्क्रमों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जाता है।

  • 11.साहित्यकार अभिनंदन एवं रिकार्डिंग

हिंदी भाषा के अतिरिक्त अन्य भारतीय भाषाओं के वरिष्ठ साहित्यकारों का अभिनंदन और उनके साहित्यिक अनुभव, संस्मरण आदि की रिकार्डिंग करना।

वेब कड़ियाँ (Links)

सूचना स्रोत (Source)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): India

प्रमुख व्यक्ति: डॉ हरिसुमन बिष्ट सचिव दूरभाष : 00 91 11 23690274, 00 91 11 23694562 फैक्स : 00 91 11 23696897 मेलः hindiacademydelhi@gmail.com hindiacademy_delhi@rediffmail.com

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस