नेशनल कौंसिल ऑफ़ इंडियन कल्चर
South America

नेशनल कौंसिल ऑफ़ इंडियन कल्चर

National Council of Indian Culture

सुश्री कमला रामलखन (Ms. KamlaRamlakhan) हिंदी अध्यापिका (Hindi Teacher)

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम नेशनल कौंसिल ऑफ़ इंडियन कल्चर / National Council of Indian Culture
पता (Address) NCIC Administration Office Divali Nagar Compound NarsalooRamayaMarg, Off Endeavour Flyover, Chaguanas. Trinidad, West Indies
ईमेल (Email) उपलब्ध नहीं
दूरभाष / फैक्स (1)868-665-6733 (1)868-671-6242
वेबसाइट (Website) http://www.ncictt.com/

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

कौंसिल के निम्न उद्देश्य हैं:

  • 1.भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना।

(भारतीय संस्कृति के अंतर्गत नृत्य, संगीत, कला, भाषा आदि निहित हैं)

  • 2.हिंदी भाषा को बढ़ावा देना।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

कौंसिल की स्थापना 1964 में हुई थी। कौंसिल के संस्थापक बिसराम श्री गोपी (Bisram Mr. Gopie) और रमया श्री नार्सलू (Ramaya Mr. Narsaloo) थे। पूर्व में कौंसिल का नाम नेशनल कौंसिल फॉर इंडियन म्युज़िक एंड ड्रामा (National Council for Indian Music and Drama) था। 1970 में कौंसिल का नाम नेशनल कौंसिल ऑफ़ इंडियन कल्चर रखा गया।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

कौंसिल द्वारा निम्न गतिविधियों का आयोजन:

  • 1.हिंदी कक्षाओं का आयोजन,
  • 2.भारतीय उच्चायोग त्रिनिदाद एंड टोबागो के सहयोग से हिंदी बातचीत क्लब के बैठक में ‘लैंग्वेज़ इन सोसाइटी – ज़ प्रेजेंट रोल ऑफ़ हिंदी इन त्रिनिदाद एंड टोबागो’ (Language in society – The present role of Hindi in Trinidad and Tobago) विषय पर व्याख्यान आयोजित।

उपलब्धियाँ व सम्मान (Awards & Recognitions)

कौंसिल हिल्टन त्रिनिदाद एंड कांफ्रेंस सेंटर (Hilton Trinidad and Conference Centre), सिटिज़न्स फॉर ए बेटर त्रिनिदाद एंड टोबागो (Citizens for a Better Trinidad and Tobago), हिन्दू प्रचार केंद्र (Hindu Prachar Kendra), संस्कृति विभाग, अयोध्या रिसर्च इंस्टिट्यूट, भारत (Ayodhya Research Institute, Department of Culture, India) आदि संस्थाओं द्वारा सम्मानित। सब से प्रतिष्ठित पुरस्कार : भारत सरकार द्वारा प्रवासी भारतीय सम्मान।

वेब कड़ियाँ (Links)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): South America

प्रमुख व्यक्ति: सुश्री कमला रामलखन (Ms. KamlaRamlakhan) हिंदी अध्यापिका (Hindi Teacher)

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस