ज़ेन इंदिया संमार्ग एक्य संगम फीजी
Australia And Pacific

ज़ेन इंदिया संमार्ग एक्य संगम फीजी

Then India Sanmarga Ikya Sangam Fiji

सामी श्री जगननाथ (Sami Mr. Jagannath) मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (Chief Executive Officer) ceo@sangamfiji.com.fj

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम ज़ेन इंदिया संमार्ग एक्य संगम फीजी / Then India Sanmarga Ikya Sangam Fiji
पता (Address) Head Office P.O. Box 9, Nadi, Fiji Islands
ईमेल (Email) sangam@connect.com.fj
दूरभाष / फैक्स दूरभाष : +679 6700016 फैक्स : +679 6703777
वेबसाइट (Website) www.sangamfiji.com.fj

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

संगम का उद्देश्य संगम के सदस्यों को शिक्षित एवं प्रेरित करना है ताकि वे अपने व्यष्टित्व को पहचान सके तथा एक गतिशील समाज के विकास में अपना योगदान प्रदान कर सके।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

फीजी में संगम की स्थापना पूर्व-गिरमिटिया मज़दूर साधु कुप्पुस्वामी (Sadhu Kuppuswami) द्वारा हुई। उन्होंने ही दक्षिण भारतीयों को एक ऐसी संस्था गठित करने की प्रेरणा दी जहाँ उनकी भाषा तथा संस्कृति का प्रचार-प्रसार हो सके। 24, मई 1926 को औपचारिक रूप से संगम का उद्घाटन किया गया तथा साधु कुप्पुस्वामी (Sadhu Kuppuswami) इसके प्रथम अध्यक्ष बने। उन्होंने अपना समस्त जीवन इस संगम पर समर्पित कर दिया। आज संगम,फीजी का सबसे बड़ागैर सरकारीसंगठन है जो 26 पाठशालाएँ, एक नर्सिंग अकादमी तथा कई पूर्व-प्राथमिक पाठशालाएँ चलाता है। फीजी के आसपास के कई मंदिरों तथा अन्य शाखाओं का संचालन भी करता है।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

संगम द्वारा निम्न गतिविधियों का आयोजन:

  • 1.संगोष्ठी / कार्यशाला का आयोजन (Seminar/Workshop for management & heads of Sangam Schools)
  • 2.प्रति वर्ष ‘वार्षिक सम्मेलन’ (Annual Convention) का भव्य आयोजन। उस दिन दुनिया भर में फैले संगम के सदस्य विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और बैठकों में भाग लेते हैं।

उपलब्धियाँ व सम्मान (Awards & Recognitions)

-

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

नादी संगम प्राथमिक पाठशाला (Nadi Sangam Primary School), संगम की प्रथम पाठशाला है जो मार्च, 1927 में सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर से प्रारंभ हुई। इसके पश्चात अन्य पाठशालाओं का उद्घाटन हुआ जिसमें से पेनांग संगम पाठशाला (Penang Sangam School) सब से बड़ी है। वहाँ हिंदी, अंग्रेज़ी, तमिल, तेलगु आदि भाषाओं के साथ-साथ फीजी भाषा को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। संगम द्वारा संचालिन ये पाठशालाएँ न केवल भारतीय मूल के लोगों को अपितु हरेक मानव को समान शिक्षा प्रदान करती है।

वेब कड़ियाँ (Links)

सूचना स्रोत (Source)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): Australia And Pacific

प्रमुख व्यक्ति: सामी श्री जगननाथ (Sami Mr. Jagannath) मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (Chief Executive Officer) ceo@sangamfiji.com.fj

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस