हिंदी समाज
Australia And Pacific

हिंदी समाज

Hindi Samaj

श्रीवास्तव श्री सुनील (Srivastava Mr. Sunil) अध्यक्ष (President) Sunil_SRIVASTAVA@rta.nsw.gov.au

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम हिंदी समाज / Hindi Samaj
पता (Address) Girraween High School, Gilba Rd, Girraween NSW 2145 PO Box 63 Pendle Hill NSW 2145
ईमेल (Email) info@hindi.org.au
दूरभाष / फैक्स +61 2 9636 7293
वेबसाइट (Website) http://www.hindi.org.auhttp://www.hindi.org.au/index.php/news-events/hindi-blog

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

हिंदी समाज का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार है:

  • 1.हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देना।
  • 2.हिंदी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति की प्रशंसा करना, उसको सराहना तथा प्रोत्साहित करना।
  • 3.हिंदी भाषा को अपनी मातृ भाषा बनाए रखने में योगदान देना।
  • 4.हिंदी-भाषा तथा द्विभाषिता के शिक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना।
  • 5.सिडनी में युवकों के बीच सांस्कृतिक जागरुकता तथा आत्म-पहचान उतपन्न करना।
  • 6.सिडनी में बच्चों, युवकों एवं वयस्कों के सांस्कृतिक व सामाजिक संचार को समृद्ध एवं सुदृढ़ बनाना।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

हिंदी समाज की नींव सन् 1989 में रखी गई तथा 1993 में डॉ. श्रीवास्तव द्वारा स्थापित हुई। प्रथम पाँच वर्षों के लिए समाज का समस्त कार्यकलाप मात्र सांस्कृतिक तथा सामाजिक गतिविधियों तक ही सीमित रह गया था। फरवरी, 2009 में तब के अध्यक्ष, श्री देव त्रीपाठी द्वारा हिंदी पाठशाला को संस्थापित किया गया। आज पाठशाला सामान्य कार्यक्रम तथा गतिविधियाँ प्रस्तुत करता है उन्हें प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा छात्रों तक पहुँचाया जाता है।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

  • 1.1994 में सांस्कृतिक तथा साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिससे ऑस्ट्रेलिया में हिंदी कविता, नाटक एवं बच्चों द्वारा लोकनृत्य आदि के क्षेत्र में स्थानीय प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जा सके।
  • 2.1995, सिडनी में विश्व विख्यात पं. हरि प्रसाद चौरसिया द्वारा बाँसुरी वादन का आयोजन किया गया।
  • 3.1996 में बच्चों के लिए हिंदी कक्षाओं का आयोजन किया गया।
  • 4.1997 में हिंदी कवित्व को प्रोत्साहित करने हेतु प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेत्री श्री शबाना आज़मी के साथ एक शाम का आयोजन किया गया।
  • 5.1998 में ऑस्ट्रेलिया में प्रवासी भारतीयों के समय व जीवन तथा उनका हिंदी प्रयोग एवं प्रचार पर आधारित, भारतीय टी.वी पर एक प्रस्तुति दी गई।
  • 6.कला के प्रसिद्ध कलाकारों यथा प्रो अशोक चक्रधर, श्रीमती चक्रधर और श्री सुशील कुमार चड्ढा उर्फ हुल्लद मोरादाबादी (Hullad Moradabadi) के साथ 19 सितंबर 1998 को हिंदी हास्य एवं व्यंग्य कविता की एक शाम का आयोजन किया गया।
  • 7.2000 में भारत के प्रसिद्ध हिंदी कवि श्री नीरज के साथ के शाम का आयोजन।
  • 8.2001 से बाल दिवस जो प्रति वर्ष नवंबर महिने में भारत के समान आयोजनों के अनुरूप आयोजित होता है, में बच्चों को अपना सांस्कृतिक धरोहर प्रदर्शित करने का प्रोत्साहन देता है।
  • 9.2001, सिडनी में प्रसिद्ध कलाकारों यथा डॉ. रजम, उस्ताद ज़ाकिर हुसैन आदि के साथ उत्तर एवं दक्षिण भारतीय शैलियों के संयोजन से शास्त्रीय संगीत की एक शाम का आयोजन किया गया।
  • 10.2002, सिडनी में हास्य नाटकों का मंचन हुआ तथा सामुदायिक रेडियो (community radio) पर भी इनका प्रसारण हुआ।
  • 11.2003 में सिडनी के कार्निवाल (Carnival) में भाग लिया, विशेषतः साहित्यिक गतिविधियों में, जैसे कवि सम्मेलन।

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

समाज, भाषा के विकास हेतु भिन्न गतिविधियों में छात्रों की भागिदारी को प्रोत्साहित करता है जैसे कविता, नाटक, नृत्य, संगीत, मूकाभिनय प्रतियोगिता आदि। 2003 से समाज ने हिंदी पुस्तकों का एक पुस्तकालय आरंभ किया जिससे हिंदी भाषा को और बढ़ावा दिया जा सके। हिंदी तथा उर्दु कोर्स के प्रचार के लिए 2004 में समाज ने सिडनी विश्वविद्यालय (University of Sydney) के एशियाई अध्ययन विभाग (Dept. of Asian Studies) के साथ संपर्क किया।

सूचना स्रोत (Source)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): Australia And Pacific

प्रमुख व्यक्ति: श्रीवास्तव श्री सुनील (Srivastava Mr. Sunil) अध्यक्ष (President) Sunil_SRIVASTAVA@rta.nsw.gov.au

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस