फीजी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय
Australia And Pacific

फीजी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय

Fiji National University

चंद डॉ. गणेश (Chand Dr. Ganesh) कुलपति (Vice-Chancellor)

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम फीजी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय / Fiji National University
पता (Address) Natabua,P O Box 5529, Lautoka, Fiji
ईमेल (Email) coordinatorlautoka@fnu.ac.fj
दूरभाष / फैक्स (679) 666 7533 / 666 2833 (679) 666 6937
वेबसाइट (Website) http://www.fnu.ac.fj/

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

विश्वविद्यालय का मुख्य लक्ष्य सभी राष्ट्रों, व्यवसायों तथा संप्रदायों के विकास हेतु

  • 1.उच्च शिक्षा के हर बौद्धिक अनुसरण,
  • 2.अनुसंधान एवं विकास तथा
  • 3.सभी क्षेत्रों में प्रासंगिक व उत्कृष्ट तकनीकी कौशल के साथ-साथ व्यावहरिक कुशलता का विकास एवं अभिग्रहण में नेतृत्व प्रदान करना है।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

सन् 2010 में विश्वविद्यालय की स्थापना फीजी के 6 संस्थानों, यथा फीजी इंस्टटूट अव टेक्नालजी (Fiji Institute of Technology), फीजी स्कूल अव नर्सिंग (Fiji School of Nursing), फीजी कॉलेज अव अड्वैन्स्ट एजुकेशन (Fiji College of Advanced Education), लोटोका टीचर्ज़ कॉलीज (Lautoka Teachers College), फीजी स्कूल अव मेडसन (Fiji School of Medicine) तथा फीजी स्कूल अव ऐग्रिकल्चर (Fiji College of Agriculture) के विलयन से संभव हुआ। विद्यालय अब देश भर के 33 स्थानों में परिसर एवं केंद्र चलाता है जिसमें 30 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित है।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

  • 1.व्यापार उत्कृष्टता कार्यशाला (Business Excellence Workshop)
  • 2.संगीत कार्यशाला (Music Workshop)
  • 3.फीजी फ़िल्म उत्सव (Fiji Film Festival 2013)
  • 4.ओपन डे (Open Day)

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

हाल ही खबरों में आया है कि स्नातक होने से पूर्व छात्रगण को इतोकेइ (Itaukei - Fijian Language), हिंदी अथवा उर्दु के पाठ्यक्रम को अनिवार्य रूप से करना होगा जिसकी परीक्षा नहीं ली जाएगी। एजुकेशन एवं यूमैनिटीज़ कॉलेज (College of Education and Humanities) के अध्यक्ष, डॉ. एसी नाबालारुआ (Dr. Eci Nabalarua) ने कहा की लोगों का परिवर्तन तथा विकास की माँग के लक्ष्य तक पहुँचने का यह मात्र एक प्रयास है। गत वर्ष विश्वविद्यालय ने हर प्रशिक्षार्थी-अध्यापकों को उपरोक्त तीन भाषाओं में से एक में धाराप्रवाह होना अनिवार्य किया अन्यथा उन्हें स्नातक-पत्र प्राप्त न होगा।

सूचना स्रोत (Source)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): Australia And Pacific

प्रमुख व्यक्ति: चंद डॉ. गणेश (Chand Dr. Ganesh) कुलपति (Vice-Chancellor)

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस