भारतीय विद्या भवन ऑस्ट्रेकिया
Australia And Pacific

भारतीय विद्या भवन ऑस्ट्रेकिया

Bharatiya Vidhya Bhavan Australia

वत्त्स श्री गंभीर (Watts Mr. Gambhir) president@bhavanaustralia.org

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम भारतीय विद्या भवन ऑस्ट्रेकिया / Bharatiya Vidhya Bhavan Australia
पता (Address) Bharatiya Vidya Bhavan Australia Suite 100, 515 Kent Street, Sydney 2000, New South Wales, Australia. (Postal Address: GPO Box 4018, Sydney 2000, New South Wales, Australia)
ईमेल (Email) pr@bhavanaustralia.org info@bhavanaustralia.org
दूरभाष / फैक्स दूरभाष : +61 2 9267 4005 / 1300 242 826 (1300 BHAVAN) फैक्स : +61 2 9267 9005
वेबसाइट (Website) www.bhavanaustralia.org

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

भवन के मुख्य लक्ष्य निम्नलिखित हैं :

  • 1.ऑस्ट्रेलिया की बहुसांस्कृतिक समाज के सतत विकास के लिए संस्कृतियों की विविधता के योगदान के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना।
  • 2.व्यापक रूप से विभिन्न धरोहरों के ऑस्ट्रेलियाई लोगों के सांस्कृतिक, भाषाई और जातीय विविधता की समझ और स्वीकृति को बढ़ावा देना।
  • 3.संस्कृत, अंग्रेज़ी और अन्य भाषाओं में पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं और वृत्तचित्र का संपादन, प्रकाशन एवं वितरण करना जिससे भवन की वस्तुओं को बढ़ावा दिया जा सके या प्रौढ़ शिक्षा को अधिकृत रूप से प्रदान किया जा सके।
  • 4.भवन के हित से संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा देना और किसी भी शोध परिणाम को मुद्रित तथा प्रकाशित करना।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

30 अगस्त, 2003 को सिडनी में भवन की स्थापना माननीय श्री यशवंत सिंहा, ऑस्ट्रेलिया में भारत के विदेश मंत्री द्वारा हुई। यह विश्व भर में उपस्थित भारतीय विद्या भवनों की एक शाखा है। भवन की स्थापना भारतीय संस्कृति और संस्कृत जिसे हम भाषाओं की माँ, अक्षय पात्र व जलाशय से संबोधित करते हैं के संरक्षण एवं प्रचार के नींव पर रखा गया। भवन सर्वश्रेष्ठ परंपराओं को ऊँचे पकड़े हुए और साथ-ही-साथ आधुनिक और बहुसंस्कृतिवाद की ज़रुरतों को पूरा करते हुए दुनिया में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भवन की बड़ी संख्या के प्रकाशनों को पूरी दुनिया में अच्छी तरह से स्वीकृत किया गया है और ये आधुनिक मानस के लिए पौष्टिक साहित्य प्रदान करता है।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

  • 1.भवन हर साल डार्लिंग हार्बर में तीन दिनों के लिए होली महोत्सव का अयोजन करता है जिसमें भारत एवं अन्य देशों से कलाकार आते हैं और भारतीय कलाओं का प्रदर्शन करते हैं।
  • 2.हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विद्वानों तथा ऑस्टेलिया में हिंदी के प्रचारकों को पुरस्कृत किया जाता है।
  • 3.भवन महात्मा गांधी जयंती का आयोजन करता है जिसे 2007 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया गया।
  • 4.प्रत्येक वर्ष, 30 जनवरी को इंटरफेट (सर्वधर्म) प्रार्थना सभा(Interfaith Prayer Meeting) का आयोजन सिडनी संसद भवन में होता है।
  • 5.वर्ष- प्रतिवर्ष निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है।
  • 6.प्रत्येक वर्ष अक्टूबर महिने में विश्व संस्कृति गोष्ठी और कला महोत्सव का भव्य रूप से आयोजन किया जाता है।
  • 7.इनके अतिरिक्त भवन अन्य गतिविधियों द्वारा ऑस्ट्रेलिया में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देता है।

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

ऑस्ट्रेलिया में कई सरकारें और स्थानीय परिषद्, भवन ऑस्ट्रेलिया को भारतीय संस्कृति का एक राजदूत मानकर अपने बहुसांस्कृतिक त्योहारों एवं कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति के प्रदर्शन हेतु भवन को प्रस्तावित करती है।

सूचना स्रोत (Source)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): Australia And Pacific

प्रमुख व्यक्ति: वत्त्स श्री गंभीर (Watts Mr. Gambhir) president@bhavanaustralia.org

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस