केलनीय  विश्वविद्यालय हिंदी अध्ययन संस्थान
Asia

केलनीय विश्वविद्यालय हिंदी अध्ययन संस्थान

University of Kelaniya Department of Hindi Studies

प्रो. सुनंदा मद्दुमा बंदारा Prof. Sunanda Madduma Bandara

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम केलनीय विश्वविद्यालय हिंदी अध्ययन संस्थान / University of Kelaniya Department of Hindi Studies
पता (Address) Dalugama, Kelaniya 11600, Sri Lanka / Department of Hindi Studies, K2 – 201, University of Kelaniya, Kelaniya, Sri Lanka
ईमेल (Email) info(at)kln(dot)ac(dot)lk
दूरभाष / फैक्स +94112903903 / +94112913857
वेबसाइट (Website) www.kln.ac.lk

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

केलनीय विश्वविद्यालय, हिन्दी अध्ययन विभाग के निम्न उद्देश्य हैं:

  • 1.छात्रों को हिन्दी भाषा का विद्वतापूर्ण ज्ञान प्रदान करना।
  • 2.हिन्दी साहित्य व उत्तरी भारतीय संस्कृति का प्रचार करना।
  • 3.हिन्दी भाषा के क्षेत्र में अनुसन्धान को बढ़ावा देना।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

हिन्दी अध्ययन विभाग केलनीय विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय का सबसे प्राचीन विभाग है तथा इसका प्रारम्भ सन् 1959 में हुआ। उसी समय विश्वविद्यालय में सिन्हली, पालि, संस्कृत एवं हिन्दी जैसे पूर्वी भाषाओं हेतु अलग - अलग विभाग स्थापित किए गए। हिन्दी विभाग के अंतर्गत प्राध्यापक वेन. आनन्दा कौशल्यायम थेरो जी के नेतृत्व में विविध डीग्री प्रोग्राम आरम्भ किए गए।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

केलनीय विश्वविद्यालय, हिन्दी अध्ययन विभाग के अंतर्गत अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया है; जैसे- 24th April 2015 को एक धर्मार्थ कार्यक्रम के अंतर्गत नियगामा प्राथमिक पाठशाला को पुस्तकें दान करना, 6th November 2015 को फूड स्टॉल तथा ‘बिहिदोरा अबियास’ प्रतिभा प्रतियोगिता की प्रदर्शनी की व्यवस्था, 17th September 2015 को ‘कलर स्प्लाश’ नामक उत्सव का आयोजन, साबारागामुवा विश्वविद्यालय, श्री लंका के ‘पिरिहिबिनि दियावारा’ उत्सव के उपलक्ष्य में केलनीय विश्वविद्यालय, हिन्दी अध्ययन विभाग द्वारा वहाँ एक भारतीय सांस्कृतिक स्टॉल की स्थापना, प्रतिवर्ष विश्व हिन्दी दिवस का आयोजन इत्यादि।

प्रकाशन (Publications)

-

उपलब्धियाँ व सम्मान (Awards & Recognitions)

विवरण उपलब्ध नहीं है।

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

  • 1.केलनीय विश्वविद्यालय, हिन्दी अध्ययन विभाग ने सन् 1983 में एक ‘हिन्दी परिषद’ का प्रारम्भ किया ताकि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को विकसित किया जा सके। ‘हिन्दी परिषद’ का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों की हिन्दी भाषा, उत्तरी भारतीय संस्कृति एवं हिन्दी साहित्य ज्ञान में वृद्धि लाना है ताकि वे समाज की सेवा कर सके। विद्यार्थियों की भाषा योग्यता, साहित्य ज्ञान तथा सृजनशील प्रतिभाओं को विकसित करने हेतु ‘हिन्दी परिषद’ द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
  • 2.केलनीय विश्वविद्यालय, हिन्दी अध्ययन विभाग के अंतर्गत अनेक सर्टिफिकेट, डिप्लोमा तथा डिग्री कोर्स चलाए जाते हैं।
  • 3.2008 में प्रो. इन्द्र दिस्सनायक हिन्दी पुस्तकालय की स्थापना की गई। पुस्तकालय में अनेक पुस्तकें तथा पत्रिकाएँ उपलब्ध हैं जो उत्तरी भारतीय संस्कृति, हिन्दी भाषा, हिन्दी साहित्य तथा हिन्दी लोकसाहित्य पर आधारित हैं।

वेब कड़ियाँ (Links)

सूचना स्रोत (Source)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): Asia

प्रमुख व्यक्ति: प्रो. सुनंदा मद्दुमा बंदारा Prof. Sunanda Madduma Bandara

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस