साबारागामुवा विश्वविद्यालय श्री लंका
Asia

साबारागामुवा विश्वविद्यालय श्री लंका

Sabaragamuwa University of Sri Lanka

रेव कुम्बुरुगामुवे वाजीरा थेरो/Rev Kumburugamuwe Vajira Thero

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम साबारागामुवा विश्वविद्यालय श्री लंका / Sabaragamuwa University of Sri Lanka
पता (Address) Colombo – Ratnapura – Wellawaya – Batticaloa, Highway, Sri Lanka
ईमेल (Email) dean(at)ssl(dot)sab(dot)ac(dot)lk
दूरभाष / फैक्स 045-2280012, 045-2280299
वेबसाइट (Website) www.ssl.sab.ac.lk

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

साबारागामुवा विश्वविद्यालय के भाषा विभाग के निम्न उद्देश्य हैं: 1.छात्रों को भाषाओं व उनकी संस्कृतियों तथा साहित्य का ज्ञान प्रदान करना। 2.भाषा विभाग के अंतर्गत ऐसे स्नातक उत्पन्न करना जो अपने अध्ययन क्षेत्र के सामान्य व आवश्यक ज्ञान, बौद्धिक अनुशासन, विश्लेषणात्मक कौशल तथा कल्पना से सज्जित हों। 3.छात्रों को मानवीय परम्परा एवं अनुशासन की गहन समझ प्रदान कर उन्हें व्यवसाय हेतु तैयार करना। 4.छात्रों के स्वतंत्र तथा आलोचनात्मक सोच, तार्किक विश्लेषण , प्रभावकारी सम्पर्क तथा टोलीगत कार्य में उनकी सहभागिता आदि की क्षमता को विकसित करना।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

सन् 1996 में साबारागामुवा विश्वविद्यालय की स्थापना श्री लंका में की गई। यह विश्वविद्यालय छात्रों के बौद्धिक योग्यताओं को उभारने तथा उन्हें शिक्षित करने के लिए कार्यरत है। साथ ही, विश्वविद्यालय छात्रों को अनेक क्षेत्रों में काम करने हेतु प्रशिक्षित करता है ताकि उन्हें अपने विशेष ज्ञान, शोध करने की क्षमता, सम्पर्क बनाने एवं समस्याओं को सुलझाने की योग्यता हेतु सम्मान मिल सके। विश्वविद्यालय में मूलतः पाँच संकाय निर्धारित हैं तथा समाजशास्त्र व भाषा संकाय के अंतर्गत सिन्हली, तमिल, अंग्रेज़ी, हिन्दी, जर्मन, जापानी तथा चीनी भाषाएँ सिखाई जाती हैं। इस संकाय की स्थापना सन् 1996 में की गई थी जो विविध अध्ययन अवसर प्रदान करता है। साबारागामुवा विश्वविद्यालय के भाषा विभाग श्री लंका के अन्य भाषा विभागों में से प्रमुख है।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

विवरण उपलब्ध नहीं है।

प्रकाशन (Publications)

-

उपलब्धियाँ व सम्मान (Awards & Recognitions)

विवरण उपलब्ध नहीं है।

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

साबारागामुवा विश्वविद्यालय के भाषा विभाग में हिन्दी भाषा के अधीन विशेष डिग्री व सामान्य डिग्री आदि कोर्स चलाए जाते हैं। इनमें कक्षागत कार्य, छात्रों के स्वतंत्र पठन व लेखन तथा परियोजना कार्य निहीत हैं।

सूचना स्रोत (Source)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): Asia

प्रमुख व्यक्ति: रेव कुम्बुरुगामुवे वाजीरा थेरो/Rev Kumburugamuwe Vajira Thero

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस