नेपाल हिंदी साहित्य परिषद
Asia

नेपाल हिंदी साहित्य परिषद

Nepal Hindi Sahitya Parishad

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम नेपाल हिंदी साहित्य परिषद / Nepal Hindi Sahitya Parishad
पता (Address) केंद्रीय कार्यालय पी. ओ. बॉक्स नं. 26 बीरगंज (नेपाल)
ईमेल (Email) nepal.hindi@gmail.com
दूरभाष / फैक्स उपलब्ध नहीं
वेबसाइट (Website) http://nepalhindi.blogspot.com/

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

वर्तमान परिवेश में संस्था का एक प्रमुख उद्देश्य कंप्यूटर पर देवनागरी लिपि के प्रयोग को प्रोत्साहित करना तथा नेपाली एवं हिंदी भाषा के साहित्य का परस्पर अनुवाद करवाकर प्रकाशित करना।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

नेपाल के अधिकांश क्षेत्र में हिंदी स्थानीय भाषा की तरह बोली जाती है और बहुसंख्य लोग हिंदी बोल या समझ सकते हैं। इसके बावजूद हिंदी का विकास यहाँ मात्र एक बोलचाल की भाषा के रूप में ही हो रहा है। ज्ञान-विज्ञान, साहित्य, संस्कृति और कला की समृद्ध भाषा के रूप में जो सम्मान उसे मिलना चाहिए था वह नहीं मिल पाया है। इन परिस्थितियों को देखते हुए हिंदी, भोजपुरी तथा संस्कृत के मनीषी एवं लेखक पं. दीप नारायण मिश्र जी ने वि.सं. 2050 में नेपाल हिंदी साहित्य परिषद का गठन किया तथा यह संस्था सतत रूप से हिंदी के विकास के लिए काम कर रही है। इस संस्था का औपचारिक पंजीकरण वि.सं. 2058 साल वैशाख 2 गते के दिन सम्पन्न हुआ।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

  • 1.तुलसी जयंती व बुद्ध जयंती के अवसर पर प्रवचन एवं कवि गोष्ठी का आयोजन।
  • 2.सूरदास एवं मीरा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन।
  • 3.होली के अवसर पर बसंतोत्सव का आयोजन।
  • 4.नेपाल एवं सीमावर्ती क्षेत्र के हिंदी साहित्यकारों को सम्मानित करने का आयोजन।

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

नेपाल की अधिकांश भाषाएँ देवनागरी लिपि का ही प्रयोग करती है। इस नाते सभी भाषाओं के बीच सुमधुर सम्बन्ध-सेतु बनाने की आवश्यकता है। सभी भाषाएँ परस्पर सहयोग से ही विकसित हो सकती हैं। हिंदी अपनी भाषिक विशेषताओं, सरलता, सहजता, शाब्दिक उदारता और साहित्यिक समृद्धि के कारण सारे विश्व में निरंतर लोकप्रिय हो रही है। हिंदी की इस व्यापकता और विशालता के पीछे विश्वभर में फैले हिंदी भाषियों का महत्वपूर्ण योगदान है। विश्व का शायद ही कोई देश हो, जहाँ कोई हिंदी भाषी या हिंदी प्रेमी न हो। हिंदी सही मायने मे विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है। लेकिन यह यात्रा चुनौतियों से भरी है। मौजूदा चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान ढूंढने तथा समय सापेक्ष गतिशीलता एवं विकास के लिए नेपालहिंदी साहित्य परिषद कृतसंकल्प है।

सूचना स्रोत (Source)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): Asia

प्रमुख व्यक्ति: none

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस