इंडिया इंटरनेशनल स्कूल इन जापान
Asia

इंडिया इंटरनेशनल स्कूल इन जापान

India International School in Japan

जैन सुश्री निर्मल अध्यक्ष Jain Ms. NirmalChairperson

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम इंडिया इंटरनेशनल स्कूल इन जापान / India International School in Japan
पता (Address) 3-23, Kirigaoka, Midori-ku, Yokohama, Japan
ईमेल (Email) iisjtokyo@gmail.com
दूरभाष / फैक्स (03)-5875-5435080-3505-2247
वेबसाइट (Website) http://www.iisjapan.com/default.aspx

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

स्कूल का उद्देश्य छात्रों को भारतीय पाठ्यक्रम प्रदान करना है ताकि उनका समग्र विकास सकारात्मक दृष्टिकोण से हो तथा उनमें अच्छे मूल्य और अच्छी आदतें पैदा हों। विद्यार्थियों के लिए एक ऐसी जगह का निर्माण करना जहाँ हरेक छात्र अपने कार्यों में करुणा, समझ, सहयोग आदि गुणों को आत्मसात कर सकें और सही मार्ग पर चल सकें। साथ ही स्कूल एक ऐसे वातावरण का निर्माण करना चाहता है जहाँ छात्र दूसरी सभ्यता का आदर करना सीखें और ज़िम्मेदार वैश्विक नागरिक बनें।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

15 अगस्त, 2004 को स्कूल ने 27 छात्रों के साथ अपना श्री गणेश किया। आज इसकी संख्या 100 से अधिक है, यहाँ पूर्व-प्राथमिक से लेकर बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है। यह जापान का प्रथम भारतीय स्कूल है जो सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकंडरी एजुकेशन (Central Board of Secondary Education) से जुड़ा हुआ है। यह एक सह-शिक्षा संबंधी स्कूल है।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

स्कूल द्वारा जीवन कौशल (life Skills), साहित्यिक एवं सृजनात्मक कौशल (Literary & Creative Skills), प्रदर्शन कला (Performing Arts) आदि विषयों पर गतिविधियों का आयोजन होता है।

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

स्कूल में गणित, अंग्रेज़ी, भूगोल, विज्ञान आदि विषयों के साथ-साथ हिंदी भाषा की भी पढ़ाई होती है।

सूचना स्रोत (Source)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): Asia

प्रमुख व्यक्ति: जैन सुश्री निर्मल अध्यक्ष Jain Ms. NirmalChairperson

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस