हान्कुक यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन स्टडीज़
Asia

हान्कुक यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन स्टडीज़

HANKUK UNIVERSITY OF FOREIGN STUDIES

प्रो. किम ऊ जो वरिष्ठ प्राध्यापिका Prof. Woo Jo Kim Senior Lecturer इमेल : kimwj@hufs.ac.kr

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम हान्कुक यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन स्टडीज़ / HANKUK UNIVERSITY OF FOREIGN STUDIES
पता (Address) 107, Imun-ro, Dongdaemun-gu, Seoul, 130-791, Korea
ईमेल (Email) flttc@hufs.ac.kr
दूरभाष / फैक्स +82-2-2173-2063+82-2-2173-3387
वेबसाइट (Website) http://www.hufs.ac.kr/user/hufsenglish/gen_1.jsp

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

विश्वविद्यालय का उद्देश्य वैश्विक परिप्रेक्ष्य में प्रबुद्ध नागरिकों एवं रचनात्मक पेशेवरों का निर्माण करना है जो आगे चलकर इस संसार का नेतृत्व कर सकेंगे।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

सन् 1945 में हान्कुक यूनिवर्सिटी ऑफ़ फ़ॉरेन स्टडीज़ की स्थापना हुई थी। विश्वविद्यालय ने कोरियन युद्ध के बाद, कोरिया के पुनर्निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। अब राष्ट्रपति इंचुल किम (President InChul Kim)के नेतृत्व में, विश्वविद्यालय एक ही छत के नीचे 45 विदेशी भाषाओं में प्रशिक्षण दे रही है जिसमें से हिंदी भी एक है।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह (International Film Festival), विश्व लोकगीत महोत्सव (World Folklore Festival), एचयूएफ़ विश्व कप (HUFS World Cup) आदि गतिविधियों का आयोजन किया है। हाल ही 13-15 मार्च, 2014 को विश्वविद्यालय ने तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया।

उपलब्धियाँ व सम्मान (Awards & Recognitions)

सन् 2004 में विश्वविद्यालय को वियतनामी सरकार द्वारा “विश्व मैत्री पदक” से पुरस्कृत किया गया।

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

दक्षिण कोरिया के हान्कुक यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन स्टडीज़ ने विदेश मंत्रालय, भारत सरकार और भारतीय दूतावास, सिओल के सहयोग से 13-15मार्च 2014 तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का आयोजन इस लक्ष्य से किया है कि ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, भारत और कोरिया समेत समस्त एशिया पप्रशान्त क्षेत्र में हिंदी भाषा के शिक्षण और अध्यापन को बढ़ावा दिया जा सके। इस सम्मेलन में जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया, भारत और कोरिया से विशिष्ट प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य विषय था “21वीं शताब्दी में हिंदी शिक्षण : एशियाई पैसिफिक संदर्भ”।

वेब कड़ियाँ (Links)

सूचना स्रोत (Source)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): Asia

प्रमुख व्यक्ति: प्रो. किम ऊ जो वरिष्ठ प्राध्यापिका Prof. Woo Jo Kim Senior Lecturer इमेल : kimwj@hufs.ac.kr

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस