बहरीन इंडियन स्कूल इन असोसिएशन वीज़ भारतीय विद्या भवन
Asia

बहरीन इंडियन स्कूल इन असोसिएशन वीज़ भारतीय विद्या भवन

Bahrain Indian School In Association with Bharatiya Vidya Bhavan

श्री एन. के. रामचंद्रन अध्यक्ष Shri N. K. Ramachandran Chairman

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम बहरीन इंडियन स्कूल इन असोसिएशन वीज़ भारतीय विद्या भवन / Bahrain Indian School In Association with Bharatiya Vidya Bhavan
पता (Address) P.O.Box : 31595, Building No : 109, Road : 7307, Block : 473, Budaiya Post Office ,Kingdom of Bahrain
ईमेल (Email) उपलब्ध नहीं
दूरभाष / फैक्स (+973) 17598000 (+973) 17598080 (+973) 36973312 (+973) 35165246 (+973) 32327655
वेबसाइट (Website) http://www.bhavansbahrain.com/

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

  • 1.स्कूल का उद्देश्य छात्रों को मानसिक रूप और भावनात्मक रूप से संतुलित, सामाजिक रूप से समायोजित, शारीरिक रूप से मज़बूत एवं विकसित तथा तकनीकी रूप से प्रतिभाशाली बनाना है।
  • 2.विद्यार्थियों में आत्म-जागरूकता विकसित करना है।
  • 3.छात्रों को एक सकारात्मक आत्म छवि तैयार करने के लिए सहयोग देना।
  • 4.छात्रों को अपनी प्रतिभा विकसित करने के लिए उचित अवसर और आत्मविश्वास देना।
  • 5.छात्रों को एक ऐसा व्यक्तित्व देना ताकि वे समाज में स्वतंत्र एवं आत्म प्रेरित सदस्य बनकर जी सकें।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

बहरीन इंडियन स्कूल, बहरीन भारतीय विद्या भवन का एक अंश है। सन् 1938 में भारतीय विद्या भवन की स्थापना डॉ. के. एम. मुंशी (Dr. K. M. Munshi) द्वारा हुई थी। आज यह भवन भारत में 400 से अधिक पाठशालाएँ चला रहा है। साथ ही विदेशों में, जैसे- ब्रिटेन, अमेरिका, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पुर्तगाल और कुवैत, कतर, अबू धाबी, अल ऐन और अब बहरीन में भी इसकी शाखाएँ हैं।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

विद्यार्थियों को प्रेरित करने तथा उनके कौशलों का पोषण करने के लिए स्कूल द्वारा हिंदी सप्ताह का आयोजन होता है जिसमें छात्र अनेक गतिविधियों में भाग लेते हैं।

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

स्कूल में अंग्रेज़ी तथा अन्य भाषाओं के साथ-साथ हिंदी की पढ़ाई भी होती है।

सूचना स्रोत (Source)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): Asia

प्रमुख व्यक्ति: श्री एन. के. रामचंद्रन अध्यक्ष Shri N. K. Ramachandran Chairman

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस