भारतीय विद्यालय मस्कट  आई.एस.एम.
Middle East

भारतीय विद्यालय मस्कट आई.एस.एम.

Indian School Muscat ISM

1. वैष्णव डॉ. अविरत (Vaishnav Dr. Avirat) अध्यक्ष (President) 2. नायडू श्री श्रीनिवास क. (Naidu Mr. Srinivas K.) मुख्याध्यापिका (Principal)

संस्था संपर्क विवरण (Contact Details)

संस्था का नाम भारतीय विद्यालय मस्कट आई.एस.एम. / Indian School Muscat ISM
पता (Address) INDIAN SCHOOL MUSCAT P.O. Box. 2470, Ruwi 112 , Muscat, Sultanate Of Oman.
ईमेल (Email) ismoman@omantel.net.om
दूरभाष / फैक्स 00968 24702567 00968 24794919
वेबसाइट (Website) http://ismoman.com

उद्देश्य एवं लक्ष्य (Objectives)

शैक्षिक और व्यावसायिक उत्कृष्टता हेतु ज्ञान व सामर्थ्य के साथ-साथ मूल्यों एवं वैश्विक समाज में सफलतापूर्ण निर्वाह के लिए उचित चरित्र द्वारा बच्चों में एकीकृत विकास को बढ़ावा देना।

इतिहास एवं पृष्ठभूमि (History)

आई.एस.एम. की स्थापना सन् 1975 में मात्र 135 छात्रों के साथ हुआ था। आज यह गल्फ़ (Gulf) का सब से विशाल सहशिक्षण संस्था है जिसमें 8500 से अधिक छात्रगण पढ़ाई कर रहे हैं। यह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड – सी.बी.एस.ई, नई दिल्ली (Central Board of Secondary Education – CBSE, New Delhi) से संबद्ध है।

गतिविधियाँ एवं पाठ्यक्रम (Activities & Programs)

आई.एस.एम द्वारा आयोजित कुछ गतिविधियाँ: 1.हिंदी दिवस 2.गणित दिवस 3.विज्ञान दिवस 4.झंकार तरंग (Jhankaar Spectrum)5.गाँधी जयंती 6.कृष्ण जन्माष्टमी 7.वृहद भाषाओं का साहित्यिक दिवस 8.दीवाली के अवसर पर दियों का उत्सव मनाया जाता है। 9.शहीद दिवस 10.शिक्षकों के लिए एक तीन-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन। 11.कर्कट रोग पर एक-दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन।

अतिरिक्त विवरण (Other Information)

  • 1.आई.एस.एम छात्रों की सुविधा हेतु निरंतर नवीन उपकरणों द्वारा शैक्षिक प्रणाली में सुधार लाता है जैसे डिजिटल शिक्षा (Digital Teaching), स्मार्ट बोर्ड (Smart Board)आदि। 2. नियमित रूप से गौरवान्वित व्यक्तियों जैसे भारत के राष्ट्रपति, राजपरिवार, विख्यात खिलाड़ी, संगीतकार आदि को आमंत्रित किया जाता है। वे भाषणों द्वारा छात्रों को प्रेरित करते हैं। 3. समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए आई.एस.एम ने विशेष शिक्षा केंद्र (Centre of Special Education)को स्थापित किया है जहाँ स्वलीनता,डिस्लेक्सिया(मानसिक विकार जिससे पढ़ने लिखने में कठिनाई हो- dyslexia) तथा अन्य अक्षमता से ग्रस्त छात्रों को शिक्षा प्रदान किया जाता है।

वेब कड़ियाँ (Links)

सूचना स्रोत (Source)

संस्था का सारांश

क्षेत्र (Zone): Middle East

प्रमुख व्यक्ति: 1. वैष्णव डॉ. अविरत (Vaishnav Dr. Avirat) अध्यक्ष (President) 2. नायडू श्री श्रीनिवास क. (Naidu Mr. Srinivas K.) मुख्याध्यापिका (Principal)

संबद्धता: विश्व हिंदी डेटाबेस, मॉरीशस