विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस का प्रयास An endevour of World Hindi Secretariat, Mauritius  
विश्व हिंदी डेटाबेस World Hindi Database
हिंदी विद्वानों और संस्थाओं का वैश्विक डेटाबेस A global database of Hindi scholars and institutions
    Search
 
हिंदी संस्था
 
  साहित्य मण्डल, नाथद्वारा
साहित्य मण्डल, नाथद्वारा
Sahitya Mandal, Nathdwara

पता:
साहित्य-मण्डल, श्रीनाथद्वारा-313301 (राजस्थान)
Email: उपलब्ध नहीं
Phone: उपलब्ध नहीं
साहित्य मण्डल, नाथद्वारा से संपर्क कीजिए:
 

प्रेषक का नाम:

प्रेषक का ईमेल:

विषय:

संदेश:

 
 
पृष्ठभूमि:
हिन्दी सेवी संस्थाओं में साहित्य मंडल, नाथद्वारा का महत्वपूर्ण स्थान है। इसकी स्थापना सन् १९३७ ई. में की गयी थी। इस संस्था ने हिन्दी के उन्नयन तथा हिन्दी सेवियों को जोड़ने का स्तुत्य प्रयास किया है। प्रतिवर्ष १४ सितम्बर को आयोजित 'अंग्रेजी हटाओ' आंदोलन से हिन्दी जगत को जगाने हेतु 'उठो, जागो और अपने आपको पहचानो' मूल मंत्र का शंखनाद किया जाता है।

उद्देश्य:
विवरण उपलब्ध नहीं

उल्लेखनीय गतिविधियाँ/ उपलब्धियाँ/ प्रतिभागिता:
संस्था के केन्द्रीय पुस्तकालय में लगभग ५०,००० पुस्तकों, अनेक हस्तलिखित ग्रथों एवं साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक पत्र-पत्रिकाओं से विनिर्मित जिल्दों का अपूर्व संग्रह है। इसके अतिरिक्त चौपाटी पर संचालित बाल पुस्तकालय में लगभग १३००० पुस्तकें हैं। इसके अतिरिक्त संस्था के वाचनालय में सम्पूर्ण देश से आने वाली, विभिन्न विषयों से विभूषित लगभग २०० से भी अधिक पत्र-पत्रिकाओं से युक्त श्रीनाथद्वारा का यह अनोखा संग्रह है। इसके अलावा संस्था द्वारा रंगमंचीय कार्यक्रम, ब्रजभाषा समारोह, साहित्य संगोष्ठी, आदि आयोजित कराए जाते हैं। संस्था का अष्टछाप कक्ष, पत्रिका कक्ष, साहित्यकार कक्ष, पत्रिका प्रदर्शनी कक्ष भी ज्ञानवर्धक और दर्शनीय है।संस्था का एक विद्यालय भी है। इसके कक्षा-कक्ष फर्नीचर, विद्युत पंखों आदि से सुव्यवस्थित हैं तथा परिसर सुरम्य वाटिका एवं खेल मैदानों से युक्त है।

प्रमुख पदाधिकारी:
श्री श्याम देवपुरा, प्रधानमंत्री

प्रकाशनः
हरसिंगार (त्रैमासिक) अष्टछापीय कवियों की संपूर्ण वाणी तथा समीक्षाऍं पुस्तकाकार रूप में छापकर इस संस्था ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

मान्यता/ पुरस्कार/ सम्मान:
संस्था द्वारा प्रतिवर्ष १४ सितम्बर के अवसर पर देश के राष्ट्रभाषा के प्रचार-प्रसार से जुड़े हिन्दीसेवियों, साहित्यकारों एवं संपादकों को सम्मान किया जाता है।

उल्लेखनीय सूचनाएँ:
विवरण उपलब्ध नहीं

वेब आधारित कड़ियाँ (Links):

https://www.google.co.in/url?sa=t&rct=j&q=&esrc=s&source=web&cd=1&cad=rja&uact=8&ved=0ahUKEwjww6yy4rXUAhVLRY8KHfoEDD8QFgglMAA&url=
https%3A%2F%2Fhi.wikipedia.org%2Fwiki%2F%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25BF%25E0%25A4%25A4%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25AF_%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25A3%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25A1%25E0%25A4%25B2%2C_%25E0%25A4%25A8%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25A5%25E0%25A4%25A6%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B5%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25BE&usg=AFQjCNH50wJiPRo5S4wFzc5ahH2vDLBLgw


सूचना-स्रोत:
निजी संपर्क, ईमेल, इंटरनेट

वेबसाइट/ ब्लॉग:
विवरण उपलब्ध नहीं

 
 
                 
  विश्व हिंदी सचिवालय
(मॉरीशस सरकार और भारत सरकार की द्विपक्षीय संस्था)
इंडिपेंडेंस स्ट्रीट, फेनिक्स, 73423, मॉरीशस।
ईमेलः
     db@vishwahindi.com
वेबसाइटः http://vishwahindidb.com
        World Hindi Secretariat

(A bilateral organisation of Govt of Mauritius and Govt of India)
Independance Street, Phoenix, 73423, Mauritius
Email:    db@vishwahindi.com
website: http://vishwahindidb.com