विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस का प्रयास An endevour of World Hindi Secretariat, Mauritius  
विश्व हिंदी डेटाबेस World Hindi Database
हिंदी विद्वानों और संस्थाओं का वैश्विक डेटाबेस A global database of Hindi scholars and institutions
    Search
 
हिंदी संस्था
 
  भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता
भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता
Bharatiya Bhasha Parishad, Kolkata

पता:
भारतीय भाषा परिषद 36 ए, शेक्सपियर सरणी थिएटर रोड कोलकाता- 700017
Email: bbparishad@yahoo.co.in
Phone: 033 22879962, 22900977
भारतीय भाषा परिषद, कोलकाता से संपर्क कीजिए:
 

प्रेषक का नाम:

प्रेषक का ईमेल:

विषय:

संदेश:

 
 
पृष्ठभूमि:
सीताराम सेकसरिया और उनके अभिन्न मित्र दिवंगत भागीरथ कानोडिया ने 1974 में अपनी पचहत्तर-अस्सी वर्ष की वृद्धावस्था में अंग्रेजी के बढ़ते वर्चस्व को रोकने और भारतीय भाषाओं के बीच आदान-प्रदान, सम्पर्क, सहयोग और अनुवाद बढ़ाने के लिए भारतीय भाषा परिषद की स्थापना की थी। यह कहने की जरूरत नहीं कि दोनों ही मित्र स्वतंत्रता सेनानी थे और अंग्रेजी साम्राज्यवाद के भुक्तभोगी। भारतीय भाषा परिषद अपने भवन 36ए, शेक्सपियर सरणी, कोलकाता 700017 में 1979 में स्थानान्तरित हुई।

उद्देश्य:
अंग्रेजी के बढ़ते वर्चस्व को रोकना। भारतीय भाषाओं के बीच आदान-प्रदान, संपर्क, सहयोग और अनुवाद को बढ़ावा देना। भारतीय भाषाओं को निकट लाना और उनमें पारस्परिक सम्मान पैदा करने की दृष्टि से विचारों में समन्वय और आदान-प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय मंच की स्थापना।

उल्लेखनीय गतिविधियाँ/ उपलब्धियाँ/ प्रतिभागिता:
भारतीय भाषा परिषद देश की अग्रणी संस्थाओं साहित्य अकादमी, नेशनल बुक ट्रस्ट, राजा राममोहन राय फाउण्डेशन आदि के सहयोग से राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करती ही है, यह स्वतंत्र रूप से भी वर्ष-भर राष्ट्रीय संगोष्ठियाँ, व्याख्यान और संवाद सेतु जैसे कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसके अलावा प्रसिद्ध संगीतज्ञों और नृत्यांगनाओं के भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। नाटक के साथ-साथ साहित्यिक कृतियों की कलात्मक प्रस्तुतियाँ दर्शकों का मन मोह लेती हैं। इन आयोजनों में युवाओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा साहित्यकारों की विशेष रूप से हिस्सेदारी होती है।

प्रमुख पदाधिकारी:
कुसुम खेमानी, संपादक, वागर्थ एकात श्रीवास्तव सुशील कांति

प्रकाशनः
वागर्थ (मासिक पत्रिका) : भारतीय भाषा परिषद द्वारा एक साहित्यिक मासिक पत्रिका ‘वागर्थ’ का प्रकाशन 1995 से नियमित रूप से हो रहा है। इसके माध्यम से देश-भर के वरिष्ठ साहित्यकार और नई पीढ़ी के लेखक हमसे जुड़े हुए हैं। यह पत्रिका देश-भर के हिन्दी बुक स्टालों पर जाती है। हिन्दी साहित्य कोश : परिषद में अप्रैल 2014 से लगभग 5000 पृष्ठों के हिन्दी साहित्य कोश की परियोजना पर काम चल रहा है। इसमें देश के वरिष्ठ साहित्यकारों सहित लगभग 300 लेखक योगदान कर रहे हैं। यह ज्ञानकोश हिन्दी के बड़े अभाव की पूर्ति करने वाला है।

मान्यता/ पुरस्कार/ सम्मान:
भारतीय भाषा परिषद प्रति वर्ष अनुक्रम से 4 भारतीय भाषाओं के श्रेष्ठ 4 साहित्यकारों को ‘कर्तत्व समग्र पुरस्कार’ देती है। इसके अलावा 4 भारतीय भाषाओं के 4 युवा लेखकों को भी प्रति वर्ष सम्मानित किया जाता है।

उल्लेखनीय सूचनाएँ:
भारतीय भाषा परिषद का लगभग 20,000 पुस्तकों से संपन्न अपना पुस्तकालय है। इसका एक प्रकाशन विभाग है, जो हिन्दीतर भारतीय भाषाओं की श्रेष्ठ कृतियों के हिन्दी अनुवाद का प्रकाशन करता है। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्‍वविद्यालय, भोपाल के एक केन्द्र के रूप में परिषद का एक शिक्षण विभाग है, जिसमें ‘जनसंचार विषय में एम.ए. की शिक्षा दी जाती है। सभागार : भारतीय भाषा परिषद के भवन में 201 सीट का सभागार तथा 60 व्यक्तियों के बैठने के लिए परमानंद चूड़ीवाल सभाकक्ष है। दोनों परिषद की विभिन्न साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के केन्द्र बने रहते हैं।

वेब आधारित कड़ियाँ (Links):

http://anuvaadkiduniya.blogspot.com/2011/05/blog-post.html •
https://hi.wikipedia.org/wiki/भारतीय_भाषा_परिषद,_कोलकाता


सूचना-स्रोत:
निजी संपर्क, ईमेल, इंटरनेट

वेबसाइट/ ब्लॉग:
http://www.bharatiyabhashaparishad.org/

 
 
                 
  विश्व हिंदी सचिवालय
(मॉरीशस सरकार और भारत सरकार की द्विपक्षीय संस्था)
इंडिपेंडेंस स्ट्रीट, फेनिक्स, 73423, मॉरीशस।
ईमेलः
     db@vishwahindi.com
वेबसाइटः http://vishwahindidb.com
        World Hindi Secretariat

(A bilateral organisation of Govt of Mauritius and Govt of India)
Independance Street, Phoenix, 73423, Mauritius
Email:    db@vishwahindi.com
website: http://vishwahindidb.com