विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस का प्रयास An endevour of World Hindi Secretariat, Mauritius  
विश्व हिंदी डेटाबेस World Hindi Database
हिंदी विद्वानों और संस्थाओं का वैश्विक डेटाबेस A global database of Hindi scholars and institutions
    Search
 
हिंदी संस्था
 
  महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा
महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा
Maharashtra Rashtrabhasha Sabha

पता:
387, राष्ट्रभाषा भवन रोड, नारायण पेठ, पुणे महाराष्ट्र 411030
Email: उपलब्ध नहीं
Phone: 020 2445 8947
महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा से संपर्क कीजिए:
 

प्रेषक का नाम:

प्रेषक का ईमेल:

विषय:

संदेश:

 
 
पृष्ठभूमि:
मराठीभाषी प्रदेश में राष्ट्रभाषा का प्रचार करने के हेतु गांधी जी की प्रेरणा से पूना में महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा की स्थापना हुई। आचार्य काकासाहब कालेलकर की अध्यक्षता में 22 मई 1937 को पूना में महाराष्ट्र के रचनात्मक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक और सांस्कृतिक नेताओं आदि का सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें महाराष्ट्र हिंदी प्रचार समिति के नाम से एक संगठन बनाया गया। आठ साल तक यह समिति, राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा से संबद्ध रही। भाषा विषयक सिद्धांत के मतभेद के कारण इस संगठन ने सम्मेलन तथा वर्धा समिति से संबंध तोड़ दिया। 12 अक्टूबर 1945 को महाराष्ट्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई, जिसमें स्वतंत्र रूप से कार्य करने का निश्चय किया गया। संस्था अब "महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा" के नाम से काम करने लगी। विभिन्न श्रेणियों में इसके सदस्यों की संख्या दो हजार तथा आधिकारिक शिक्षकों की संख्या छह हजार है।

उद्देश्य:
प्रदेशों में प्रादेशिक भाषाओं का स्थान और मान बना रहे। अंत: प्रातीय व्यवहार के लिये राष्ट्रभाषा को प्रयुक्त किया जाए। राष्ट्रभाषा प्रचार राष्ट्र के नवनिर्माण का तथा राष्ट्रीय एकता के संवर्धन का एक श्रेष्ठ रचनात्मक कार्य है। राष्ट्रभाषा का स्वरूप सर्वसंग्राहक हो। राष्ट्रभाषा की हमारी व्याख्या इस प्रकार है : भारत में अंत:प्रांतीय व्यवहार के लिये जिस एक भाषा का उपयोग सदियों से आम तौर पर चलता आ रहा है वह हमारी राष्ट्रभाषा है। इसके लिये हिंदी, उर्दू और हिंदुस्तानी तीनों नाम रूढ़ हैं। राष्ट्रभाषा का विकास देश की प्रादेशिक भाषाओं के संपर्क से संपन्न होता रहे।

उल्लेखनीय गतिविधियाँ/ उपलब्धियाँ/ प्रतिभागिता:
परीक्षाओं का संचालन। पुस्तक प्रकाशन। ग्रंथालय प्रायोजना। तथा विद्यालय।

प्रमुख पदाधिकारी:
विवरण उपलब्ध नहीं

प्रकाशनः
राष्ट्रवाणी पत्रिका वृहत् हिंदी शब्दकोशपुस्तकों और पत्रिकाओं के प्रकाशन में सभा के निम्नांकित उद्देश्य हैं -- (1) मराठी भाषा भाषी छात्रों की आवश्यकताओं के अनुसार हिंदी पाठ्यपुस्तकें तैयार करना (2) हिंदी और मराठी साहित्यों के बीच आदान प्रदान बढ़ाने के लिये अनूदिन पुस्तकों का प्रकाशन (3) मराठी भाषा भाषियों को हिंदी में लिखने के लिये प्रोत्साहित करना (4) हिंदी और मराठी भाषा तथा साहित्य के तुलनात्मक अध्ययन और अनुसंधान को बढ़ावा देना। इन आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये सभा ने लगभग डेढ़ सौ पुस्तकें प्रकाशित की हैं, तथा दो हिंदी मासिक पत्रिकाओं का प्रकाशन जारी रखा है। "राष्ट्रवाणी" श्रेष्ठ साहित्यिक स्तर की पत्रिका है जो पिछले 20 वर्षों से प्रकाशित की जाती रही है। "हमारी बात" में राष्ट्रभाषा प्रचार संबंधी जानकारी दी जाती है। भारत सरकार के अनुदान से बृहत् हिंदी शब्दकोश प्रकाशित किया गया। पूना में सभा अपना राष्ट्रभाषा मुद्रणालय भी चलाती है।

मान्यता/ पुरस्कार/ सम्मान:
विवरण उपलब्ध नहीं

उल्लेखनीय सूचनाएँ:
सभा द्वारा प्रति वर्ष दो बार 15 परीक्षाएँ आयोजित की जाती हैं। हिंदी भाषा और साहित्य का ज्ञान, देवनागरी और उर्दू लिपि का परिचय, हिंदी के माध्यम से कार्यालय संबंधी कामकाज चलाने की सक्षमता, हिंदी में संभाषण करने और मातृभाषा में हिंदी में लिखित तथा मौखिक अनुवाद करने का प्रावीण्य, आदि को प्रोत्साहन देने के हेतु विभिन्न स्तरों और योग्यताओं की परीक्षाओं का पाठ्यक्रम निर्धारित किया गया है। प्रबोध, प्रवीण और पंडित परीक्षाओं को भारत सरकार द्वारा हिंदी की योग्यता की दृष्टि से क्रमश: एस् एस् सी, इंटर और बी ए के समकक्ष निर्धारित किया गया है। पूना में केंद्रीय राष्ट्रभाषा ग्रंथालय चलाने के अतिरिक्त विभाग, जिला तथा नगर आदि विभिन्न स्तरों पर भी ग्रंथालय चलाए जाते हैं। ग्रामवासी जनता के लाभ के लिये भ्रमणशील ग्रंथालय का भी सूत्रपात किया गया है। ग्रंथालय योजना के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं के छात्रों के मार्गदर्शन के लिये व्याख्यानमालाएँ चलाई जाती हैं। "ज्ञानदा" के अंतर्गत उदीयमान साहित्यकारों को प्रोत्साहन देने के हेतु संगोष्ठियों, उपसंवादों आदि का आयोजन प्रति मास किया जाता है।

वेब आधारित कड़ियाँ (Links):

https://www.google.co.in/url?sa=t&rct=j&q=&esrc=s&source=web&cd=1&cad=rja&uact=8&ved=0ahUKEwja3LK8grXUAhXJo48KHWHgD5cQFgglMAA&url=
https%3A%2F%2Fhi.wikipedia.org%2Fwiki%2F%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B7%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%259F%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B0_%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B7%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%259F%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25AD%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B7%25E0%25A4%25BE_%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25AD%25E0%25A4%25BE%2C_%25E0%25A4%25AA%25E0%25A5%2581%25E0%25A4%25A3%25E0%25A5%2587&usg=AFQjCNFt_XLr_wOOuKT2Sb0tkwjm54fNow •
https://www.google.co.in/url?sa=t&rct=j&q=&esrc=s&source=web&cd=2&cad=rja&uact=8&ved=0ahUKEwja3LK8grXUAhXJo48KHWHgD5cQFggzMAE&url=
http%3A%2F%2Fbharatdiscovery.org%2Findia%2F%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25B9%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B7%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%259F%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B0_%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B7%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%259F%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25AD%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B7%25E0%25A4%25BE_%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25AD%25E0%25A4%25BE%2C_%25E0%25A4%25AA%25E0%25A5%2581%25E0%25A4%25A3%25E0%25A5%2587&usg=AFQjCNFjpxZ5oHc4P1SYALgMTyLsD8RIEQ


सूचना-स्रोत:
निजी संपर्क, ईमेल, इंटरनेट

वेबसाइट/ ब्लॉग:
विवरण उपलब्ध नहीं

 
 
                 
  विश्व हिंदी सचिवालय
(मॉरीशस सरकार और भारत सरकार की द्विपक्षीय संस्था)
इंडिपेंडेंस स्ट्रीट, फेनिक्स, 73423, मॉरीशस।
ईमेलः
     db@vishwahindi.com
वेबसाइटः http://vishwahindidb.com
        World Hindi Secretariat

(A bilateral organisation of Govt of Mauritius and Govt of India)
Independance Street, Phoenix, 73423, Mauritius
Email:    db@vishwahindi.com
website: http://vishwahindidb.com