विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस का प्रयास An endevour of World Hindi Secretariat, Mauritius  
विश्व हिंदी डेटाबेस World Hindi Database
हिंदी विद्वानों और संस्थाओं का वैश्विक डेटाबेस A global database of Hindi scholars and institutions
    Search
 
हिंदी संस्था
 
  केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल
केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल
Central Institute of Hindi

पता:
हिंदी संस्थान मार्ग, आगरा-282005
Email: directorofkhs@yahoo.co.in,registrarofficekhs1960@gmail.com
Phone: 0562-2530684 (निदेशक सचिवालय), 0562-2530159 (कुलसचिव कार्यालय)
केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल से संपर्क कीजिए:
 

प्रेषक का नाम:

प्रेषक का ईमेल:

विषय:

संदेश:

 
 
पृष्ठभूमि:
हिंदी के अखिल भारतीय स्वरूप को समस्तरीय बनाने के लिए तथा संपूर्ण राष्ट्र में इसके शिक्षण को मजबूत आधार प्रदान करने के उद्देश्य से 19 मार्च, 1960 ई0 को स्वायत्तशासी संस्था 'केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल' का गठन किया गया। इसे 1-11-1960 को लखनऊ में पंजीकृत करवाया गया। इसकी स्थापना भारत सरकार के तत्कालीन शिक्षा एवं समाज कल्याण मंत्रालय ने की। वर्तमान में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय इसका दायित्व संभालता है।

उद्देश्य:
हिंदी शिक्षकों को प्रशिक्षित करना। हिंदी शिक्षण के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए सुविधाएँ उपलब्ध करवाना। उच्चतर हिंदी भाषा एवं साहित्य और भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी के तुलनात्मक भाषाशास्त्रीय अध्ययन के लिए सुविधाएँ उपलब्ध करवाना। हिंदीतर प्रदेशों के हिंदी अध्येताओं की समस्याओं को सुलझाना। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 351 में उल्लिखित हिंदी भाषा के अखिल भारतीय स्वरूप के विकास के लिए प्रदत्त निर्देशों के अनुसार हिंदी कोअखिल भारतीय भाषा के रूप मे विकसित करने के लिए समुचित कार्रवाई करना।

उल्लेखनीय गतिविधियाँ/ उपलब्धियाँ/ प्रतिभागिता:
मंडल के प्रमुख कार्य हिंदी शिक्षण की अधुनातन प्रविधियों का विकास। हिंदीतर क्षेत्रों के हिंदी अध्यापकों का प्रशिक्षण। हिंदी भाषा और साहित्य का उच्चतर अध्ययन। हिंदी का अन्य भारतीय भाषाओं तथा उनके साहित्यों के साथ तुलनात्मक और व्यतिरेकी अध्ययन। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 351 में उल्लिखित निर्देशों के अनुसार हिंदी का अखिल भारतीय भाषा के रूप में विकास और प्रचार-प्रसार। शिक्षण-प्रशिक्षण हिंदीतर क्षेत्रों के हिंदी अध्यापकों के लिए शिक्षण-प्रशिक्षण। हिंदीतर क्षेत्रों के हिंदी अध्यापकों के लिए पत्राचार द्वारा (दूरस्थ) शिक्षण-प्रशिक्षण। विदेशी छात्रों के लिए द्वितीय एवं विदेशी भाषा के रूप में हिंदी शिक्षण। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी का प्रचार-प्रसार। सांध्यकालीन परास्नातकोत्तर अनुप्रयुक्त भाषाविज्ञान, जनसंचार एवं हिंदी पत्रकारिता और अनुवाद विज्ञान पाठ्यक्रम। नवीकरण एवं पुनश्चर्या पाठ्यक्रम। हिंदीतर क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के सेवारत हिंदी अध्यापकों के लिए नवीकरण, उच्च नवीकरण एवं पुनश्चर्या पाठ्यक्रम। केंद्र/राज्य सरकार के तथा बैंकों आदि के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए नवीकरण, संवर्धनात्मक, कौशलपरक कार्यक्रम और कार्यालयीन हिंदी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम। भाषा प्रयोगशाला एवं दृश्य - श्रव्य उपकरणों के माध्यम से हिंदी के उच्चारण का सुधारात्मक अभ्यास। कंप्यूटर साधित हिंदी भाषा शिक्षण। अन्य- संगोष्ठी, कार्यगोष्ठी, विशेष व्याख्यान, प्रसार व्याख्यान माला आदि का आयोजन। संस्थान द्वारा प्रणीत, संपादित एवं संकलित पाठ्य सामग्री, आलेख, पाठ्य पुस्तकों आदि का प्रकाशन। हिंदी भाषा, अनुप्रयुक्त भाषाविज्ञान, तुलनात्मक साहित्य आदि से संबंधित शोधपूर्ण पुस्तक, पत्रिका का प्रकाशन। हिंदी भाषा तथा साहित्य का अध्ययन - अध्यापन तथा अनुसंधान में सहायतार्थ समृद्ध पुस्तकालय। हिंदी के प्रोत्साहन के लिए अखिल भारतीय प्रतियोगिताएँ। हिंदी सेवियों का सम्मान (हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार, शैक्षिक अनुसंधान, जनसंचार, विज्ञान आदि क्षेत्रों में कार्यरत हिंदी विद्वानों के लिए)। समय - समय पर भारत सरकार द्वारा सौंपी जाने वाली हिंदी संबंधी परियोजनाएँ तथा राजभाषा विषयक अन्य कार्य।

प्रमुख पदाधिकारी:
श्री कमल किशोर गोयनका, उपाध्यक्ष प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय, निदेशक

प्रकाशनः
पत्रिकाएँ- मीडिया त्रैमासिक 'गवेषणा' त्रैमासिक छात्र पत्रिका 'समन्वय' वार्षिक विवरण संस्थान समाचार (मासिक पत्र)

मान्यता/ पुरस्कार/ सम्मान:
संस्था द्वारा दिए जाने वाले वार्षिक सम्मान- गंगाशरण सिंह पुरस्कार गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार आत्माराम पुरस्कार सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार डॉ. जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार पद्मभूषण डॉ. मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार सरदार वल्‍लभ भाई पटेल पुरस्‍कार दीनदयाल उपाध्‍याय पुरस्‍कार स्‍वामी विवेकानंद पुरस्‍कार पंडित मदन मोहन मालवीय पुरस्‍कार राजर्षि पुरुषोत्‍तम दास टंडन पुरस्‍कार

उल्लेखनीय सूचनाएँ:
यह संस्था केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा का संचालन करती है। इसके आठ केंद्र- दिल्ली, हैदराबाद,गुवाहाटी, शिलांग, मैसूर, दीमापुर, भुवनेश्वर तथा अहमदाबाद हैं। देश-विदेश के हिंदी सेवियों और हिंदी विद्वानों को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित 'हिंदी सेवी सम्मान' यही संस्था प्रदान करती है।

वेब आधारित कड़ियाँ (Links):

https://hi.wikipedia.org/wiki/केन्द्रीय_हिन्दी_संस्थान • bharatdiscovery.org/india/हिन्दी_संस्थान •
http://mhrd.gov.in/hi/language-education-10-hi •
https://admission.aglasem.com/kendriya-hindi-sansthan-application-form/


सूचना-स्रोत:
निजी संपर्क, ईमेल, इंटरनेट

वेबसाइट/ ब्लॉग:
http://khsindia.org

 
 
                 
  विश्व हिंदी सचिवालय
(मॉरीशस सरकार और भारत सरकार की द्विपक्षीय संस्था)
इंडिपेंडेंस स्ट्रीट, फेनिक्स, 73423, मॉरीशस।
ईमेलः
     db@vishwahindi.com
वेबसाइटः http://vishwahindidb.com
        World Hindi Secretariat

(A bilateral organisation of Govt of Mauritius and Govt of India)
Independance Street, Phoenix, 73423, Mauritius
Email:    db@vishwahindi.com
website: http://vishwahindidb.com