विश्व हिंदी सचिवालय, मॉरीशस का प्रयास An endevour of World Hindi Secretariat, Mauritius  
विश्व हिंदी डेटाबेस World Hindi Database
हिंदी विद्वानों और संस्थाओं का वैश्विक डेटाबेस A global database of Hindi scholars and institutions
    Search
 
हिंदी संस्था
 
  भारतीय विद्या भवन ऑस्ट्रेकिया
भारतीय विद्या भवन ऑस्ट्रेकिया
Bharatiya Vidhya Bhavan Australia

पता:
Bharatiya Vidya Bhavan Australia Suite 100, 515 Kent Street, Sydney 2000, New South Wales, Australia. (Postal Address: GPO Box 4018, Sydney 2000, New South Wales, Australia)
Email: pr@bhavanaustralia.org info@bhavanaustralia.org
Phone: दूरभाष : +61 2 9267 4005 / 1300 242 826 (1300 BHAVAN) फैक्स : +61 2 9267 9005
भारतीय विद्या भवन ऑस्ट्रेकिया से संपर्क कीजिए:
 

प्रेषक का नाम:

प्रेषक का ईमेल:

विषय:

संदेश:

 
 
पृष्ठभूमि:
30 अगस्त, 2003 को सिडनी में भवन की स्थापना माननीय श्री यशवंत सिंहा, ऑस्ट्रेलिया में भारत के विदेश मंत्री द्वारा हुई। यह विश्व भर में उपस्थित भारतीय विद्या भवनों की एक शाखा है। भवन की स्थापना भारतीय संस्कृति और संस्कृत जिसे हम भाषाओं की माँ, अक्षय पात्र व जलाशय से संबोधित करते हैं के संरक्षण एवं प्रचार के नींव पर रखा गया। भवन सर्वश्रेष्ठ परंपराओं को ऊँचे पकड़े हुए और साथ-ही-साथ आधुनिक और बहुसंस्कृतिवाद की ज़रुरतों को पूरा करते हुए दुनिया में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भवन की बड़ी संख्या के प्रकाशनों को पूरी दुनिया में अच्छी तरह से स्वीकृत किया गया है और ये आधुनिक मानस के लिए पौष्टिक साहित्य प्रदान करता है।

उद्देश्य:
भवन के मुख्य लक्ष्य निम्नलिखित हैं :
1. ऑस्ट्रेलिया की बहुसांस्कृतिक समाज के सतत विकास के लिए संस्कृतियों की विविधता के योगदान के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना।
2. व्यापक रूप से विभिन्न धरोहरों के ऑस्ट्रेलियाई लोगों के सांस्कृतिक, भाषाई और जातीय विविधता की समझ और स्वीकृति को बढ़ावा देना।
3. संस्कृत, अंग्रेज़ी और अन्य भाषाओं में पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं और वृत्तचित्र का संपादन, प्रकाशन एवं वितरण करना जिससे भवन की वस्तुओं को बढ़ावा दिया जा सके या प्रौढ़ शिक्षा को अधिकृत रूप से प्रदान किया जा सके।
4. भवन के हित से संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा देना और किसी भी शोध परिणाम को मुद्रित तथा प्रकाशित करना।


उल्लेखनीय गतिविधियाँ/ उपलब्धियाँ/ प्रतिभागिता:

1. भवन हर साल डार्लिंग हार्बर में तीन दिनों के लिए होली महोत्सव का अयोजन करता है जिसमें भारत एवं अन्य देशों से कलाकार आते हैं और भारतीय कलाओं का प्रदर्शन करते हैं।
2. हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विद्वानों तथा ऑस्टेलिया में हिंदी के प्रचारकों को पुरस्कृत किया जाता है।
3. भवन महात्मा गांधी जयंती का आयोजन करता है जिसे 2007 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया गया।
4. प्रत्येक वर्ष, 30 जनवरी को इंटरफेट (सर्वधर्म) प्रार्थना सभा(Interfaith Prayer Meeting) का आयोजन सिडनी संसद भवन में होता है।
5. वर्ष- प्रतिवर्ष निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है।
6. प्रत्येक वर्ष अक्टूबर महिने में विश्व संस्कृति गोष्ठी और कला महोत्सव का भव्य रूप से आयोजन किया जाता है।
7. इनके अतिरिक्त भवन अन्य गतिविधियों द्वारा ऑस्ट्रेलिया में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देता है।


प्रमुख पदाधिकारी:
वत्त्स श्री गंभीर (Watts Mr. Gambhir) president@bhavanaustralia.org

प्रकाशनः
विवरण उपलब्ध नहीं

मान्यता/ पुरस्कार/ सम्मान:
विवरण उपलब्ध नहीं

उल्लेखनीय सूचनाएँ:
ऑस्ट्रेलिया में कई सरकारें और स्थानीय परिषद्, भवन ऑस्ट्रेलिया को भारतीय संस्कृति का एक राजदूत मानकर अपने बहुसांस्कृतिक त्योहारों एवं कार्यक्रमों में भारतीय संस्कृति के प्रदर्शन हेतु भवन को प्रस्तावित करती है।

वेब आधारित कड़ियाँ (Links):

http://indiaempire.com/v1/2013/January/Gambhir-watts.asp
http://www.theindiansun.com.au/top-story/ilasa-kavi-sammelan-at-sydney-draws-literature-lovers/


सूचना-स्रोत:
http://www.bhavanaustralia.org/

वेबसाइट/ ब्लॉग:
www.bhavanaustralia.org

 
 
                 
  विश्व हिंदी सचिवालय
(मॉरीशस सरकार और भारत सरकार की द्विपक्षीय संस्था)
इंडिपेंडेंस स्ट्रीट, फेनिक्स, 73423, मॉरीशस।
ईमेलः
     db@vishwahindi.com
वेबसाइटः http://vishwahindidb.com
        World Hindi Secretariat

(A bilateral organisation of Govt of Mauritius and Govt of India)
Independance Street, Phoenix, 73423, Mauritius
Email:    db@vishwahindi.com
website: http://vishwahindidb.com